अनुराग ठाकुर के विवादित नारे पर सुरजेवाला का पलटवार, कहा- देश के बेरोजगारों को, काम दो सारों को

Edited By Anil dev,Updated: 28 Jan, 2020 02:12 PM

congress anurag thakur bjp caa

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के एक विवादित नारा लगाने पर मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश के सभी बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करती है और यही उसमें एवं सत्तारूढ़ पार्टी में फर्क है।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के एक विवादित नारा लगाने पर मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश के सभी बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करती है और यही उसमें एवं सत्तारूढ़ पार्टी में फर्क है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, भाजपा कहती है कि देश के गद्दारों को, गोली मारो सा***को'। कांग्रेस कहती है कि देश के बेरोजगारों को, काम दो सारों को। बस यही फर्क है।

PunjabKesari

दरअसल, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को तब विवाद पैदा कर दिया जब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को गद्दारों को मारने वाला भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया। इससे पहले उन्होंने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधा था। रैली में, वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा था, देश के गद्दारों को, जिसपर भीड़ ने कहा था, गोली मारो सा***को। रिठाला से भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!