कांग्रेस के उम्मीदवार सुखदेव भगत ने 23 हजार मतों के अंतर से लोहरदगा सीट राजग से छीनी

Edited By ,Updated: 17 Dec, 2015 03:06 PM

congress candidate sukhdev bhagat lohardagga seat by a margin of 23 thousand votes taken by nda

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने लोहरदगा सुरक्षित विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल आज्सू पार्टी की उम्मीदवार नीरू शांति भगत ...

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने लोहरदगा सुरक्षित विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल आज्सू पार्टी की उम्मीदवार नीरू शांति भगत को 23,288 मतों से पराजित कर यह सीट राजग से छीन ली।  
 
लोहरदगा सीट के लिए 14 दिसंबर को उपचुनाव हुआ था और मतगणना आज हुई जिसमें कांग्रेस के सुखदेव भगत को कुल 73,859 मत मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की सहयोगी आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आज्सू)  की प्रत्याशी नीरू शांति भगत को 50,571 मत प्राप्त हुए। 
 
कांग्रेस ने यह सीट राजग से 23,288 मतों के अंतर से जीत ली है। भगत की जीत से अब 81 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या सात हो गई है। इस सीट पर बाबूलाल मरांडी की झाविमो के प्रत्याशी बंधू तिर्की को सिर्फ 16,951 मत हासिल हुए।
 
नवंबर, 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में भगत बहुत कम मतों से इस सीट से चुनाव हार गए थे। आज्सू के विधायक कमल किशोर भगत को रांची के एक मनोचिकित्सक पर हमले के मामले में सात वर्ष की सजा सुनाई जाने के बाद यह सीट इस वर्ष जून में रिक्त हो गई थी जिसके चलते यहां उपचुनाव कराया गया ।  मुख्यमंत्री के प्रवक्ता ने बताया कि सुखदेव भगत को उपचुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बधाई दी है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!