'कालाधन तो वापस आया नहीं, अब काले कपड़ों का मुद्दा बना रहे': कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

Edited By Updated: 10 Aug, 2022 07:51 PM

congress counterattack on pm modi

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कालाधन वापस लाने के वादे को पूरा करने के लिए कुछ नहीं कर पाए तो अब वह काले कपड़ों को बेमतलब का मुद्दा बना रहे हैं।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कालाधन वापस लाने के वादे को पूरा करने के लिए कुछ नहीं कर पाए तो अब वह काले कपड़ों को बेमतलब का मुद्दा बना रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘ये काला धन लाने के लिए तो कुछ कर नहीं पाए, अब काले कपड़ों को लेकर बेमतलब का मुद्दा बना रहे हैं। देश चाहता है कि प्रधानमंत्री उनकी समस्याओं पर बात करें लेकिन जुमला जीवी कुछ भी बोलते रहते हैं।''

उन्होंने प्रधानमंत्री की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह काले कपड़े पहने हुए और गंगा में डुबकी लगाते देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने महंगाई के विरोध में पांच अगस्त को काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने को लेकर बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जो लोग काले जादू में विश्वास करते हैं वे कभी भी फिर से लोगों का विश्वास नहीं जीत पाएंगे।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!