प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के उप प्रधानमंत्री ताजानी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा

Edited By Updated: 11 Dec, 2025 12:18 AM

pm modi meets italian deputy prime minister tajani

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी से मुलाकात की और संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए ताजानी ने मोदी से मुलाकात की।

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी से मुलाकात की और संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए ताजानी ने मोदी से मुलाकात की।

मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आज इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री, एंटोनियो ताजानी से मिलकर खुशी हुई।" मोदी ने कहा, "भारत-इटली की दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है, जिससे हमारे लोगों और वैश्विक समुदाय को काफी फायदा हो रहा है।"

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!