कांग्रेस नहीं चाहती थी कि छत्तीसगढ़ राज्य बने: शाह

Edited By Updated: 17 Nov, 2018 09:24 PM

congress did not want chhattisgarh to become a state shah

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि छत्तीसगढ़ राज्य बने और यदि केन्द्र में अटल बिहारी...

रायगढ़ः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि छत्तीसगढ़ राज्य बने और यदि केन्द्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार नहीं बनती तो छत्तीसगढ़ आज भी मध्य प्रदेश का हिस्सा होता।

PunjabKesari

रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के चपले गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, और 15 वर्षों में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इसका चहुंमुखी विकास किया।  उन्होंने कहा कि 70 साल में देश के किसानों को धान, गेहूं और मक्का का जो दाम मिलना चाहिए था, वह कांग्रेस ने नहीं दिया। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किसानों की उपज का लागत से डेढ़ गुना समर्थन मूल्य घोषित किया। शाह ने सवाल किया कि कांग्रेस को जब यहां शासन करने का मौका मिला, तब उन्होंने किसानों के लिए क्या किया। कांग्रेस ने पहले कभी भी किसानों का धान नहीं खरीदा, कभी बोनस नहीं दिया, यह सब रमन सिंह की सरकार ने किया।

PunjabKesari

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक पिछड़ा राज्य था, रमन सिंह के नेतृत्व में यह विकसित राज्य बना। रमन सिंह और नरेन्द्र मोदी ने मिलकर छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास किया।  उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कांग्रेस की सरकार में पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से 48 हजार करोड़ रुपए आते थे और नरेन्द्र मोदी की सरकार में 1,37,000 करोड़ रुपये आते हैं।

PunjabKesari

शाह ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुङ्क्षलदा होता है। 14 राज्यों मे कांग्रेस चुनाव हारी और भाजपा की सरकार बनी। कांग्रेस झूठे वादे, झूठे आश्वासन देने वाली पार्टी है और भाजपा सिर्फ विकास के काम करती है।  उन्होंने कहा कि रमन सिंह के कार्यकाल में गरीबों को बिजली, गैस सिलेंडर, शौचालय, आवास, स्मार्ट कार्ड, चरण पादुका योजनाओं समेत किसानों का ब्याज माफ कर उनकी वनोपज खरीदी गई।  छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए इस महीने की 20 तारीख को मतदान है। राज्य में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!