वोट बैंक की लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया, सोनिया गांधी पर बरसे अमित शाह

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 02:10 PM

congress in its greed for vote bank has forgotten vande mataram amit shah las

कांग्रेस पर राष्ट्र गीत 'वंदेमातरम्' का अपमान करने का आरोप लगाते हुये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मांग की कि विपक्षी दल इसके लिए देश की जनता एवं गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा से माफी मांगे। शाह ने आरोप लगाया कि...

नयी दिल्ली: कांग्रेस पर राष्ट्र गीत 'वंदेमातरम्' का अपमान करने का आरोप लगाते हुये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मांग की कि विपक्षी दल इसके लिए देश की जनता एवं गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा से माफी मांगे। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक की लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया। शाह चित्तौड़गढ़ में 'अटल गौरव स्मृति समारोह' में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 वंदेमातरम् का गायन 80 साल में पहली बार हुआ
 शनिवार को दिल्ली के लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का ज़िक्र करते हुए शाह ने कहा कि इस समारोह में इस साल एक बड़ा बदलाव यह था कि आजादी के 80 साल के बाद लाल किले की प्राचीर पर और देश भर में जहां ध्वज वंदन हुआ वहां पर वंदेमातरम् का गायन 80 साल में पहली बार हुआ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया है।' उन्होंने कहा, ''बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की वह अमर कृति, एक गान के दो शब्द वंदेमातरम्... भारत माता की मैं वंदना करता हूं.. यह बोलते—बोलते हजारों लाखों लोग फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे, गोलियां खाई थीं, लाठियां खाईं, कई साल जेल में रहे।

'वोट बैंक की लालच में कांग्रेस ने वंदेमातरम् को बुला दिया
 शाह ने कहा, 'वोट बैंक की लालच में कांग्रेस ने वंदेमातरम् को बुला दिया था।' उन्होंने कहा कि यह 150वां साल है वंदेमातरम् के प्राकट्य का... लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने वंदेमातरम् को फिर से एक नया आयुष्य देने का काम किया है। कांग्रेस के मुख्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ''और इनकी निर्लज्जला देखिए। कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदेमातरम् का गान हो रहा था। चालू गान में कांग्रेस की नेत्री सोनिया जी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने का कहा है। हम टीवी पर देखते रह गए।

देश की जनता कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी
 उन्होंने कहा, '(आजादी के) 80 साल के बाद बंकिम बाबू का यह अमर गान जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है... वो भी सोनिया जी को रास नहीं आता है। सोनिया जी 140 करोड़ की जनता आपको देख रही है। आपके द्वारा किया गया यह पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।' उन्होंने कहा, 'कोई स्वप्न में भी कैसे सोच सकता है कि वंदेमातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाए। कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए। और जरा सी भी शर्म बची है तो दो हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा से और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।' इससे पहले शाह ने निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी प्रतिमा का लोकार्पण किया।

अटल बिहारी की प्रतिमा का अनावरण 
उन्होंने राजस्थान सरकार के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद थे। इस बारे में शाह ने 'एक्स' पर कहा, ''श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर राजस्थान के निम्बाहेड़ा में उनकी प्रतिमा का अनावरण कर राजस्थान सरकार के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर रहा हूं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!