त्रिपुरा में अज्ञात बदमाशों के हमले में कांग्रेस विधायक समेत 4 पार्टी नेता घायल

Edited By Updated: 12 Aug, 2022 06:28 AM

congress mla injured in attack by unidentified miscreants in tripura

पश्चिम त्रिपुरा जिले में ‘‘अज्ञात हमलावरों' ने विधायक सुदीप रॉय बर्मन और कांग्रेस की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सुशांत चक्रवर्ती समेत पार्टी के कम से कम चार नेताओं पर बृहस्पतिवार

अगरतलाः पश्चिम त्रिपुरा जिले में ‘‘अज्ञात हमलावरों'' ने विधायक सुदीप रॉय बर्मन और कांग्रेस की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सुशांत चक्रवर्ती समेत पार्टी के कम से कम चार नेताओं पर बृहस्पतिवार को हमला कर दिया, जिसमें वे ‘‘गंभीर रूप से घायल'' हो गए। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बर्मन और चक्रवर्ती के अलावा एक अन्य नेता सुमन साहा का यहां सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। 

उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की अनुमति के बिना दिन में रानिर बाजार में एक रैली का आयोजन किया था और यह हमला तब हुआ, जब उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया जा रहा था। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह हमला ‘‘भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रायोजित गुंडों'' ने किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!