कांग्रेस ने Amit Shah के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया, लैंडस्लाइड के दावे पर जताई आपत्ति

Edited By Updated: 02 Aug, 2024 07:09 PM

congress moves privilege motion against amit shah

कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने गृह मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया। इस नोटिस में शाह के इस दावे पर आपत्ति जताई गई है कि वायनाड में भूस्खलन से पहले केरल सरकार को चेतावनी दी गई थी। शाह ने यह भी दावा किया था कि केरल सरकार ने चेतावनियों पर कार्रवाई नहीं की।

शाह ने अपने बयानों से राज्यसभा को गुमराह किया
जयराम ने विशेषाधिकार हनन नोटिस में शाह के दावे का खंडन किया है। विशेषाधिकार नोटिस में कहा गया है, "यह स्पष्ट है कि केंद्रीय गृह मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई प्रारंभिक चेतावनियों पर अपने जोरदार बयानों से राज्यसभा को गुमराह किया, जो झूठे साबित हुए हैं। यह अच्छी तरह से स्थापित है कि किसी मंत्री या सदस्य द्वारा सदन को गुमराह करना विशेषाधिकार का उल्लंघन और सदन की अवमानना ​​है।" 
PunjabKesari
23 जुलाई को दे दी गई थी भूस्खलन की चेतावनी- शाह 
बुधवार, 31 जुलाई को राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान गृह मंत्री ने दावा किया था कि भूस्खलन के बारे में केरल सरकार को 23 जुलाई को ही चेतावनी दे दी गई थी। उन्होंने कहा था, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि 23 जुलाई को केंद्र ने घटना से सात दिन पहले केरल सरकार को चेतावनी दी थी और फिर 24 और 25 जुलाई को हमने उन्हें फिर से चेतावनी दी थी। 26 जुलाई को चेतावनी दी गई थी कि 20 सेंटीमीटर से अधिक भारी बारिश की संभावना है और भूस्खलन की संभावना है।" लेकिन केरल सरकार ने केंद्र की चेतावनी को अनदेखा किया।   

अब तक 300 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान 
वायनाड में हुई लैंडस्लाइड में अभी तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 200 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। भूस्खलनों में ढही हुई इमारतों और मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी वायनाड के दौरे पर रहें। राहुल गांधी ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है। कांग्रेस नेता ने वायनाड की पीड़ितों के लिए 100 घर बनाने का वादा किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!