जब प्रिंयका गांधी ने पकड़े बेहोश पत्रकार के जूते, वीडियो हुआ वायरल

Edited By Updated: 05 Apr, 2019 12:13 PM

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को वीरवार को एक पत्रकार के जूते को अपने हाथों में पकड़े हुए देखा गया। दरअसल जब उनके भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए केरल से अपना नामांकन भर रहे थे, तभी एक पत्रकार बेहोश हो गया। राहुल गांधी ने...

वायनाड: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को वीरवार को एक पत्रकार के जूते को अपने हाथों में पकड़े हुए देखा गया। दरअसल जब उनके भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए केरल से अपना नामांकन भर रहे थे, तभी एक पत्रकार बेहोश हो गया। राहुल गांधी ने वायनाड कलैक्टर के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र भरा और उनके मीडिया को संबोधित करने के तुरंत बाद 3 मीडिया कर्मी बेहोश हो गए।

PunjabKesari

वायरल हुए वीडियो में प्रियंका गांधी के हाथ में एक पत्रकार का जूता दिखाई दे रहा है जबकि राहुल गांधी बेहोश पत्रकार को एम्बुलैंस तक ले जाने के लिए मदद करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने वायनाड के लोगों से अपने भाई (राहुल) का ध्यान रखने की अपील की। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मेरा भाई, मेरा सबसे सच्चा दोस्त है। मैं जिन व्यक्तियों को जानती हूं उनमें वह सबसे साहसी व्यक्ति हैं। वायनाड, आप उनका ख्याल रखिए। वह आपको कभी शॄमदा नहीं होने देंगे।’’ 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!