कांग्रेस का तंज : प्रधानमंत्री को आत्मसमर्पण का प्रमाणपत्र अमेरिका से मिला

Edited By Updated: 11 Mar, 2026 01:55 PM

congress taunts pm gets certificate of surrender from america

कांग्रेस ने अमेरिका द्वारा भारत को रूस से पहले से मौजूद तेल अस्थायी रूप से खरीदने की अनुमति देने के बयान पर बुधवार को कटाक्ष किया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए “आत्मसमर्पण का प्रमाणपत्र” करार दिया। उन्होंने...

नेशनल डेस्क : कांग्रेस ने भारत को रूस से तेल की खरीदने की ''अस्थायी रूप से अनुमति दिए जाने'' संबंधी अमेरिका के ताजा बयान को लेकर बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए ''आत्मसमर्पण का प्रमाणपत्र'' है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत को समुद्र में पोत पर पहले से मौजूद रूसी तेल ''स्वीकार'' करने की ''अनुमति अस्थायी रूप से'' दी है और इस अल्पकालिक कदम से रूस को कोई बड़ा वित्तीय लाभ नहीं होगा।

PunjabKesari

उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ''अमेरिकी वित्त मंत्री के बाद, अब राष्ट्रपति ट्रंप के प्रेस सचिव की बारी है कि वह प्रधानमंत्री मोदी को आत्मसमर्पण प्रमाणपत्र दें।'' उनके अनुसार, मोदी सरकार ने रूस से तेल के आयात को रोकने पर सहमति व्यक्त करके अच्छा व्यवहार किया है और एक इनाम के रूप में अब उसे 30 दिनों की अवधि के लिए ऐसा करने की अनुमति दी गई है। रमेश ने लेविट की टिप्पणियों का एक वीडियो क्लिप साझा किया।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!