कोरोना की रफ्तार जारी- भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 3.37 लाख केस आए सामने, 488 मौतें

Edited By Updated: 22 Jan, 2022 09:25 AM

corona cases india covid19 cases corona vaccine corona active case

भारत में कोरोना वायरस इन दिनों अपनी पीक पर है पिछले कुछ दिनों से लगातार नए मामले 3 लाख से भी ज्यादा सामने आ रहे हैं वहीं  देश में एक बार फिर से कोरोना ने स्पीड पकड़ ली है।

नेशनल डेस्क: भारत में कोरोना वायरस इन दिनों अपनी पीक पर है पिछले कुछ दिनों से लगातार नए मामले 3 लाख से भी ज्यादा सामने आ रहे हैं वहीं  देश में एक बार फिर से कोरोना ने स्पीड पकड़ ली है।  पिछले 24 घंटे में 3.37 लाख केस सामने आए हैं।  लगातार ये तीसरा दिन है, जब कोरोना के देश में तीन लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामले बढ़कर 21 लाख हो गए हैं। 

 
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 488 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई। अब तक देश में कोरोना से 4,88,884 लोगों की मौत हो गई। देश में 5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र टॉप पर है. महाराष्ट्र में कोरोना के 48,270 केस सामने आए हैं. इसके बाद कर्नाटक में (48,049 केस), केरल में (41,668  केस), तमिलनाडु में 29,870 केस, गुजरात में 21,225 केस सामने आए हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!