Uk से आए काेरोना के नए स्ट्रेन में बढ़ोत्तरी, देश में 102 लोग हुए संक्रमित

Edited By Updated: 13 Jan, 2021 04:15 PM

corona new strain

भारत में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पैर पसारता हुआ दिख रहा है। ब्रिटेन में पाए गए इस स्वरूप से भारत में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। ऐसे लोगों की संख्या 11 जनवरी तक 96 थी।...

नेशनल डेस्क: भारत में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पैर पसारता हुआ दिख रहा है। ब्रिटेन में पाए गए इस स्वरूप से भारत में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। ऐसे लोगों की संख्या 11 जनवरी तक 96 थी। मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की कुल संख्या आज 102 हो गई है।

 

18 जनवरी से खुल सकते हैं दिल्ली के स्कूल, केजरीवाल सरकार ने दी हरी झंडी
 

संबंधित राज्य सरकारों ने इन लोगों को निर्दिष्ट स्वास्थ्य केन्द्रों में एक कमरे में पृथक-वास में रखा है। इनके संपर्क में आए लोगों को भी पृथक-वास में रखा गया है और इनके साथ यात्रा करने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है और राज्यों को निगरानी बढ़ाने, निरुद्ध क्षेत्रों, जांच और आईएनएसएसीओजी को नमूने भेजने के संबंध में लगातार सुझाव दिए जा रहे हैं। 

 

पीएम मोदी करेंगे कोरोना वैक्सीन के महाअभियान की शुरुआत, CO-WIN ऐप भी होगा लॉन्च
 

बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने हाहाकार मचाया हुआ है, जिसके बाद भारत ने यूके से आने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी थी। बीते कुछ वक्त में यूके से जितने भी लोग लौटे हैं उनकी जांच की जा रही है। जो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, उनकी जीनोम स्किवेंसिंग करके कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगाया जा रहा है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!