भारत में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर हुई 46 हज़ार के पार

Edited By Updated: 15 Sep, 2022 09:53 AM

corona s speed increased again in india

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,422 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,45,16,479 हुई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 45,749 से बढ़कर 46,389 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन...

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,422 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,45,16,479 हुई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 45,749 से बढ़कर 46,389 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 34 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 28,250 हो गई है। इसमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए मौत के 20 मामले भी शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 2.04 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.71 फीसदी है। 

बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 640 की वृद्धि दर्ज की गई है। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!