केंद्र ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ाया : अब 2027 तक रहेंगे पद पर

Edited By Updated: 24 Oct, 2026 10:35 PM

centre extends tenure of defence secretary rajesh kumar singh

केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2027 तक कर दिया है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने केरल काडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा...

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2027 तक कर दिया है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने केरल काडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सिंह का कार्यकाल बढ़ाने को मंजूरी दी। उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 को समाप्त होने वाला था।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, ''मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रक्षा मंत्रालय के रक्षा विभाग में सचिव के रूप में राजेश कुमार सिंह (आईएएस, केएल:89) की सेवा 31 अक्टूबर 2026 के बाद एक साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है। यह विस्तार 31 अक्टूबर 2027 तक या अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।''

आदेश के अनुसार, यह विस्तार मौलिक नियम 56(डी) और अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16(1ए) के प्रावधानों में छूट देते हुए मंजूर किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!