Edited By vasudha,Updated: 15 Jan, 2021 05:36 PM
दुनियाभर के लोगों के लिए जी का जंजाल बने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत ने महायुद्ध की तैयारी कर ली है। एक साल के लंबे इंतजार के बाद कल यानी 16 जनवरी को दुनिया के सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो जाएगी। केंद्र सरकार वैक्सीनेशन को लेकर सभी तरह की...
नेशनल डेस्क: दुनियाभर के लोगों के लिए जी का जंजाल बने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत ने महायुद्ध की तैयारी कर ली है। एक साल के लंबे इंतजार के बाद कल यानी 16 जनवरी को दुनिया के सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो जाएगी। केंद्र सरकार वैक्सीनेशन को लेकर सभी तरह की जानकारी सांंझा कर चुकी है। लेकिन इसके बावजूद लाेगों के मन में कई तरह के सवाल है जो आशंका पैदा कर रहे हैं। वैक्सीनेशन से जुडी सभी तरह की जानकारी हम आपको बताने जा रहे हैं, जो सब के लिए जानना बेहद जरूरी है।
दुनिया का यह सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को सुबह साढे दस बजे समूचे देश में एकसाथ शुरू होगा। अभियान की शुरूआत सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में तीन हजार से भी अधिक जगहों पर एकसाथ की जायेगी। इनमें से प्रत्येक जगह पर पहले दिन करीब 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जायेगा।
इस कार्यक्रम के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफार्म कोविन का इस्तेमाल किया जायेगा। इस प्लेटफार्म पर वैक्सीन के स्टाक, भंडारण और लाभार्थियों से संबंधित रियल टाइम जानकारी उपलब्ध रहेगी।
कोविड माहमारी , टीके और कोविन से संबंधित सवालों का जवाब देने के लिए दिन रात काम करने वाली हेल्पलाइन 1075 भी शुरू की गयी है।
निजी अस्पताल के स्टाफ को वैक्सीन लगाने का काम भी वहीं बनाए गए सेंटर्स में होगा। छोटे और निजी अस्पताल के नर्सिंग होम के स्टाफ का वैक्सीनेशन निजी और गवर्नमेंट अस्पताल बनाए गए सेंटर्स पर होगा।
वैक्सीनेशन के बाद कोड जनरेट किया जाएगा ताकि दोबारा एक ही व्यक्ति को वैक्सीन ना लगे। वैक्सीनेशन के लिए वेवजह अप्रोच करना व्यर्थ होगा।