पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, एम्स में किए गए भर्ती

Edited By Updated: 19 Nov, 2020 06:38 PM

corona virus ak antony elizabeth antony manish tiwari

कोरोना कहर के बीच पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी और उनकी पत्नी एलिजाबेथ एंटनी वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। दोनों को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

नेशनल डेस्क: कोरोना कहर के बीच पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी और उनकी पत्नी एलिजाबेथ एंटनी वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। दोनों को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। 

PunjabKesari

एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने ट्वीट कर कहा, मेरे पिता ए के एंटनी और मां एलिजाबेथ एंटनी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। उनके लिए प्रार्थना करें। 

PunjabKesari

इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।  मनीष तिवारी ने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने हाल के दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है। उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आए लोगों को सलाह है कि वे सावधानी बरतें। तिवारी से पहले, अहमद पटेल, मोतीलाल वोरा और कई अन्य कांग्रेस नेता कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!