30 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण, वीडियो बनाकर करता था... पार्षद का बेटा गिरफ्तार

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 08:09 PM

councilor s son accused of exploiting 30 minors

दक्षिण गोवा से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक पार्षद के बेटे पर 25 से 30 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में 22 वर्षीय आरोपी सोहम नाइक को रविवार रात...

नेशनल डेस्क : दक्षिण गोवा से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यहां एक पार्षद के बेटे पर 25 से 30 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में 22 वर्षीय आरोपी सोहम नाइक को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो बनाकर देता था धमकी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था और उनके साथ संबंध बनाकर वीडियो रिकॉर्ड करता था। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उनका शोषण किया जाता था। इस खुलासे के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है।

तीन साल से चल रहा था शोषण

बताया जा रहा है कि यह सिलसिला पिछले करीब तीन सालों से चल रहा था। डर और सामाजिक बदनामी के कारण पीड़ित लड़कियां सामने नहीं आ पा रही थीं, जिसकी वजह से मामला लंबे समय तक दबा रहा।

शराब पार्टी से हुआ खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने एक शराब पार्टी के दौरान अपने दोस्तों को इन लड़कियों के वीडियो दिखाए। इसके बाद यह जानकारी धीरे-धीरे बाहर आई और मामला चर्चा में आ गया।

गुस्साए लोगों ने किया विरोध, पुलिस पर दबाव

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन का घेराव किया। कुछ लोगों ने मामले को दबाने की कोशिश के आरोप भी लगाए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी

बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में और कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

न्याय की मांग तेज

इस घटना के बाद पूरे दक्षिण गोवा में डर और गुस्से का माहौल है। लोग पीड़ित लड़कियों के लिए न्याय और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!