फार्महाउस के बेडरूम में हिडन कैमरा, 58 महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बरामद, हिप्नोटिज्म कर बनाता शारिरिक संबंध... 'ढोंगी' ज्योतिषी गिरफ्तार

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 12:38 PM

astrologer ashok kharat spiritual guru hidden camera 58 women hypnotism

महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसी खौफनाक दास्तां सामने आई है जिसने इंसानियत और भरोसे, दोनों को झकझोर कर रख दिया है। यह कहानी किसी अपराधी की नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स की है जिसे लोग अपना मार्गदर्शक और 'गुरु' मानते थे। खुद को 'कैप्टन' कहलाने वाले अशोक खरात...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसी खौफनाक दास्तां सामने आई है जिसने इंसानियत और भरोसे, दोनों को झकझोर कर रख दिया है। यह कहानी किसी अपराधी की नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स की है जिसे लोग अपना मार्गदर्शक और 'गुरु' मानते थे। खुद को 'कैप्टन' कहलाने वाले अशोक खरात नाम के इस व्यक्ति ने आध्यात्मिक गुरु की छवि ओढ़कर एक ऐसा जाल बुना, जिसमें फंसी महिलाओं का जीवन नरक बन गया।

ज्योतिषी अशोक खरात को आध्यात्मिकता की आड़ में 35 वर्षीय महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि 67 वर्षीय ज्योतिषी ने अनुष्ठान करने के बहाने उसे नशीला पदार्थ पिलाया, उसे सम्मोहित (Hypnotise) किया और उसकी आस्था का फायदा उठाकर उसका यौन शोषण किया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यौन शोषण केवल एक महिला तक सीमित नहीं था। पुलिस FIR के अनुसार:
-खरात खुद को 'कैप्टन' कहता था क्योंकि वह मर्चेंट नेवी का सेवानिवृत्त अधिकारी है।
-वह महिलाओं की निजी समस्याओं को सुलझाने का झांसा देकर उन्हें अपने दफ्तर बुलाता था।
-वहां पहुंचने पर, वह नशीला पदार्थ देकर उन्हें सम्मोहित कर लेता था।
-इसके बाद, वह उनके पतियों की मृत्यु का डर दिखाकर या तंत्र-मंत्र और अघोरी प्रथाओं का खौफ पैदा कर उनके साथ दुष्कर्म करता था।

 फिल्म की स्क्रिप्ट से भी ज्यादा डरावनी
यह आरोपी अपने रसूख और प्रभाव का इस्तेमाल लोगों के मन में डर और श्रद्धा पैदा करने के लिए करता था। दूर-दूर से लोग अपनी निजी और पारिवारिक समस्याओं का समाधान पाने के लिए इसके पास खिंचे चले आते थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस दफ्तर और फार्महाउस को वे शांति का केंद्र समझ रहे हैं, वहां बेडरूम में छिपे हुए कैमरे उनकी जिंदगी बर्बाद करने के लिए लगाए गए हैं।

जांच में जो बातें निकलकर सामने आई हैं, वो किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से भी ज्यादा डरावनी हैं। खरात महिलाओं को समस्याओं से मुक्ति दिलाने का झांसा देकर अपने पास बुलाता था। वहां उन्हें नशीला पदार्थ दिया जाता और सम्मोहन (हिप्नोटिज्म) के जरिए अपने वश में कर लिया जाता था। इसी बेहोशी की हालत में वह महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता और पूरी घिनौनी वारदात को हिडन कैमरों में कैद कर लेता था।

पुलिस के हाथ लगी एक पेन ड्राइव ने इस पूरे काले साम्राज्य की पोल खोल दी है। इस डिवाइस में एक या दो नहीं, बल्कि 58 अलग-अलग महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। आरोपी इन वीडियो का इस्तेमाल ढाल की तरह करता था। वह पीड़ितों को समाज में बदनामी, उनके पति की मौत का डर या तंत्र-मंत्र से नुकसान पहुंचाने की धमकियां देकर चुप करा देता था। इसी शर्म और डर की वजह से अधिकतर महिलाएं कभी पुलिस तक नहीं पहुंच पाईं। फिलहाल पुलिस ने इस 'पाखंडी गुरु' के नेटवर्क को ध्वस्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। 

ज्योतिषी अशोक खरात का करोड़ों का साम्राज्य:  

  • नासिक प्रॉपर्टी धमाका: पाथर्डी इलाके में 150 करोड़ रुपये की बेहिसाब जमीन का खुलासा।

  • सिन्नर तालुका में विशाल भूखंड: मिरगांव और कहंदलवाड़ी में फैली 45 एकड़ की कीमती जमीन।

  • परिवार के नाम पर करोड़ों का निवेश: पाथर्डी और गौलाने में परिजनों के नाम दर्ज 30 करोड़ की प्रॉपर्टी।

  • मिरगांव का आलीशान ठिकाना: ईशान्येश्वर मंदिर के पीछे स्थित 10 करोड़ रुपये का भव्य फार्महाउस।

  • एयरपोर्ट के पास जमीन की खरीद: ओझर एयरपोर्ट (जनोरी गांव) में 5 करोड़ रुपये का नया लैंड बैंक।

  • आलीशान बंगला और प्राइम ऑफिस: कर्मयोगी नगर में कोठी और कनाडा कॉर्नर पर कमर्शियल ऑफिस का साम्राज्य।

  • शिरडी में भी गहरी जड़ें: धार्मिक नगरी शिरडी में करोड़ों की उपजाऊ खेती योग्य जमीन का मालिक।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!