Cricket Big News: दिल्ली कैपिटल्स की बदली किस्मत! IPL से पहले बड़े दिग्गज सदस्य की हुई वापसी

Edited By Updated: 28 Feb, 2025 12:13 PM

cricket big news delhi capitals  fortunes change

आईपीएल 2025 के सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ी और अहम घोषणा की है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन अब दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। यह कदम टीम के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित हो सकता है क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने...

खेल डेस्क: आईपीएल 2025 के सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ी और अहम घोषणा की है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन अब दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। यह कदम टीम के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित हो सकता है क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन केविन पीटरसन का अनुभव और उनकी रणनीतिक सोच टीम के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।

केविन पीटरसन का आईपीएल करियर
केविन पीटरसन ने आईपीएल में अपनी चमकदार मौजूदगी से सबको प्रभावित किया था। वह आईपीएल के पहले सीजन से ही जुड़े हुए थे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले थे। इसके बाद वह डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली कैपिटल्स और पुणे सुपरजायंट्स का हिस्सा भी बने। पीटरसन ने आईपीएल के 36 मैचों में 134.72 की स्ट्राइक रेट और 37.07 की औसत से 1001 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 7.41 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट भी लिए। अब उनके पास यह मौका है कि वह अपनी अनुभव से दिल्ली कैपिटल्स को नई दिशा दें।

दिल्ली कैपिटल्स के नए कोचिंग स्टाफ
दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। हेमंग बदानी को हेड कोच नियुक्त किया गया है, जबकि मैथ्यू मॉट असिस्टेंट कोच की भूमिका में हैं। इस टीम में केविन पीटरसन का अनुभव और नेतृत्व का दायित्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि उनका मार्गदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के युवा खिलाड़ियों को नई दिशा दे सकता है।

इस बार दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत बदलने की उम्मीद
दिल्ली कैपिटल्स अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, लेकिन केविन पीटरसन की एंट्री के बाद टीम के लिए एक नई उम्मीद जगी है। टीम के पास अब एक शानदार और अनुभवी मेंटर है, जो उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बना सकता है और खेल के हर पहलू में सुधार कर सकता है। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में आईपीएल ऑक्शन में बड़े पैमाने पर खर्च करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को अपनी टीम में शामिल किया है। केएल राहुल की बल्लेबाजी और अनुभव दिल्ली के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

क्या केएल राहुल होंगे दिल्ली के कप्तान?
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या केएल राहुल को कप्तान बनाया जाएगा? केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अच्छे प्रदर्शन किए हैं, और अब दिल्ली कैपिटल्स में उनका आगमन टीम को मजबूती दे सकता है। वहीं, अक्षर पटेल भी कप्तानी की रेस में हैं और उनके नेतृत्व की संभावनाओं को भी नकारा नहीं जा सकता है।
 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!