New Fastag Rules: 1 फरवरी 2026 से FASTag के नए नियम लागू, अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी, बदल गए वेरिफिकेशन के नियम

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 06:18 PM

new fastag rules february 1 2026 fastag kyc fastag kyc toll plaza

नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए राहत भरी एक बड़ी खबर आई है।  टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी लाइन और बार-बार वेरिफिकेशन का झंझट अब खत्म होने जा रहा है। 1 फरवरी 2026 से निजी कार, जीप और वैन मालिकों के लिए FASTag प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हुआ है। अब...

नई दिल्ली: नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए राहत भरी एक बड़ी खबर आई है।  टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी लाइन और बार-बार वेरिफिकेशन का झंझट अब खत्म होने जा रहा है। 1 फरवरी 2026 से निजी कार, जीप और वैन मालिकों के लिए FASTag प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हुआ है। अब ‘Know Your Vehicle’ (KYV) फॉर्म भरने और दस्तावेज दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं रहेगी। बैंक अपनी तरफ से VAHAN डेटाबेस के जरिए आपकी गाड़ी की जानकारी पहले ही वेरिफाई कर लेगा, जिससे टैग मिलने के बाद आप सीधे सड़क पर रफ्तार पकड़ सकेंगे, बिना किसी रोक-टोक के।

पहले Fastag  लेने के बाद भी ग्राहकों को एक लंबी वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब यह जिम्मेदारी पूरी तरह से बैंकों के कंधों पर डाल दी गई है। अब कोई भी बैंक नया फास्टैग जारी करने से पहले खुद 'VAHAN' डेटाबेस से आपकी गाड़ी की पूरी कुंडली चेक करेगा। इसका सीधा मतलब यह है कि जैसे ही आपको फास्टैग मिलेगा, वह तुरंत इस्तेमाल के लिए तैयार होगा। आपको दोबारा किसी फोटो या वेरिफिकेशन के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं होगी, जिससे Toll Plaza पर लगने वाली लंबी कतारों और टेक्निकल दिक्कतों से बड़ी राहत मिलेगी।

हालांकि, वाहन स्वामियों को एक बारीक अंतर समझना बहुत जरूरी है। सरकार ने गाड़ियों के दस्तावेज वाले वेरिफिकेशन (KYV) को खत्म किया है, न कि आपके बैंक खाते की पहचान (KYC) को। आपके फास्टैग वॉलेट या बैंक खाते के लिए आधार और पैन कार्ड जैसे KYC दस्तावेज अभी भी अनिवार्य रहेंगे ताकि आप उसमें पैसे लोड कर सकें। आसान शब्दों में कहें तो गाड़ी की पहचान बैंक खुद कर लेगा, लेकिन पैसों के लेन-देन के लिए आपकी पहचान जरूरी बनी रहेगी।

पुराने Fastag  ग्राहकों के लिए भी अच्छी खबर यह है कि उन्हें किसी नए वेरिफिकेशन से नहीं गुजरना पड़ेगा। जब तक आपके टैग के गलत इस्तेमाल या किसी बड़ी तकनीकी खराबी की शिकायत नहीं आती, तब तक आपका पुराना टैग सुचारू रूप से काम करता रहेगा। इस नए बदलाव से न केवल Digital India को मजबूती मिलेगी, बल्कि आम आदमी का सफर भी पहले से कहीं ज्यादा सुगम और तनावमुक्त हो जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!