Big Hike Coming in Gold: सोने में बड़ा उछाल आने वाला है! जेपी मॉर्गन का 2026 तक धमाकेदार प्राइस अनुमान, जानें कीमतें

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 07:13 PM

jp morgan gold prices end of 2026 jewellery shop e grand bazaar

दुनिया के मशहूर निवेश बैंक जेपी मॉर्गन (J.P. Morgan) ने सोने की भविष्य की कीमतों को लेकर एक बेहद उत्साहजनक रिपोर्ट जारी की है। बैंक का मानना है कि भले ही इस समय बाजार में कुछ उथल-पुथल दिख रही हो, लेकिन साल 2026 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने...

नेशनल डेस्क:  दुनिया के मशहूर निवेश बैंक जेपी मॉर्गन (J.P. Morgan) ने सोने की भविष्य की कीमतों को लेकर एक बेहद उत्साहजनक रिपोर्ट जारी की है। बैंक का मानना है कि भले ही इस समय बाजार में कुछ उथल-पुथल दिख रही हो, लेकिन साल 2026 के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 6,300 डॉलर प्रति औंस (साढ़े 5 लाख के करीब) के स्तर को छू सकती है। सोमवार को जारी की गई इस रिपोर्ट ने निवेशकों के बीच एक नई चर्चा छेड़ दी है।

केंद्रीय बैंकों की बढ़ती खरीदारी बनी मुख्य वजह
जेपी मॉर्गन के अनुसार, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपनी संपत्ति को सुरक्षित करने के लिए लगातार सोना खरीद रहे हैं। अनुमान है कि 2026 में ये बैंक करीब 800 टन सोने की खरीदारी करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि कागजी मुद्रा (डॉलर आदि) के मुकाबले सोने जैसे असली एसेट्स पर निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है। यह एक ऐसा बड़ा बदलाव है जो मध्यम अवधि में सोने की कीमतों को गिरने नहीं देगा और उसे मजबूती प्रदान करेगा।

बाजार की हालिया गिरावट को बताया अस्थाई
गौरतलब है कि 30 जनवरी को सोने की कीमतों में 9.8% की ऐतिहासिक गिरावट देखी गई थी, जो 1983 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी। इस मंदी का कारण मार्जिन मनी की बढ़ती जरूरतों और बिकवाली के दबाव को माना जा रहा है। हालांकि, जेपी मॉर्गन और डॉयचे बैंक जैसे बड़े संस्थानों का कहना है कि यह केवल कुछ समय के लिए है। डॉयचे बैंक ने भी 2026 के लिए अपने 6,000 डॉलर के पुराने अनुमान को दोबारा दोहराया है, जिसका मतलब है कि बड़े निवेशक अभी भी सोने पर दांव लगा रहे हैं।

विभिन्न रेटिंग एजेंसियों के भविष्य के अनुमान
दुनिया की अन्य बड़ी वित्तीय संस्थाओं ने भी 2026 के लिए सोने की कीमतों के अपने लक्ष्य बताए हैं। यूबीएस (UBS) ने इसे 6,200 डॉलर तक जाने की बात कही है, जबकि सोसाइटी जनरल का अनुमान 6,000 डॉलर का है। गोल्डमैन सैक्स और सिटी रिसर्च ने भी कीमतों में उछाल की संभावना जताई है। हालांकि कुछ एजेंसियां जैसे standard Chartered और HSBC का अनुमान थोड़ा कम है, लेकिन कुल मिलाकर पूरा बाजार सोने की बढ़त को लेकर सकारात्मक दिख रहा है।

कागजी संपत्ति के मुकाबले सुरक्षित निवेश की होड़
विश्लेषकों का कहना है कि वर्तमान में जिस तरह से वैश्विक आर्थिक स्थितियां बदल रही हैं, लोग अब शेयरों या बॉन्ड्स के बजाय सोने को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। 

2026 में सोने की कीमत का अनुमान (प्रति औंस $ में)

  • J.P. Morgan: $6,300 (2026 के अंत तक)

  • UBS: $6,200 (मार्च, जून, सितंबर 2026 तक)

  • Deutsche Bank: $6,000 (साल 2026 में)

  • Societe Generale: $6,000 (साल 2026 के अंत तक)

  • Morgan Stanley: $5,700 (दूसरी छमाही, बुल केस)

  • Goldman Sachs: $5,400 (दिसंबर 2026 तक)

  • Citi Research: $5,000 (0-3 महीने का लक्ष्य)

  • HSBC: $4,450 (साल के अंत तक)

  • ANZ: $4,400 (साल के अंत तक), $4,600 (जून 2026)

  • Bank of America: $5,000 (2026 के लिए)

  • Standard Chartered: $4,488

  • Commerzbank: $4,800 (मध्य 2026 तक)

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!