DA Hike: इन सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, 21.13% तय हुआ महंगाई भत्ता

Edited By Updated: 05 Aug, 2025 01:31 PM

da hike salary of bank employees will increase

बैंक कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर है।12वीं वेतन संधि के नियमों के अनुसार उनका महंगाई भत्ता (DA) अब 21.13% हो गया है। इस बढ़ोतरी से बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को काफी मदद मिलेगी, क्योंकि इसका सीधा असर उनकी मासिक सैलरी पर होगा।

नेशनल डेस्क: बैंक कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर है।12वीं वेतन संधि के नियमों के अनुसार उनका महंगाई भत्ता (DA) अब 21.13% हो गया है। इस बढ़ोतरी से बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को काफी मदद मिलेगी, क्योंकि इसका सीधा असर उनकी मासिक सैलरी पर होगा।

ये भी पढ़ें- Job Alert: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका, CISF में होंगी 58,000 नई भर्तियां

क्या है डीए बढ़ने का नियम?

महंगाई भत्ते की गणना Consumer Price Index - CPI के आधार पर होती है। 12वीं वेतन संधि के नियम 13 और संयुक्त नोट के नियम 2(i) के अनुसार, CPI में हर 0.01% की वृद्धि (123.03 के ऊपर) पर डीए में भी 0.01% का बदलाव होता है। इसी फार्मूले के तहत इस बार डीए की दर को 21.13% निर्धारित किया गया है।

PunjabKesari

बेसिक सैलरी पर मिलेगा यह भत्ता

यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों की Basic Pay पर लागू होगा। उनकी सैलरी में सीधे-सीधे यह बढ़ोतरी जुड़ जाएगी। इससे उनकी इन-हैंड सैलरी में भी इजाफा होगा।

अगली समीक्षा अक्टूबर 2025 के बाद

आने वाले महीनों में CPI के आंकड़ों में होने वाले बदलावों के आधार पर डीए की अगली समीक्षा अक्टूबर 2025 के बाद की जाएगी। इससे यह साफ है कि कर्मचारियों को महंगाई के हिसाब से समय-समय पर राहत मिलती रहेगी। यह फैसला बैंक कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने वाला है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!