डीडीसी चुनाव: मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोप में एक काबू

Edited By Updated: 04 Dec, 2020 11:05 PM

ddc election one over charge of distributing money to voters

डी.डी.सी. चुनावों में मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोप में दोमाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जम्मू: डी.डी.सी. चुनावों में मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोप में दोमाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गाड़ी में आया एक व्यक्ति मतदाताओं को वोट के लिए कथित तौर पर पैसे बांट रहा था। देर रात को मिली इस सूचना के आधार पर दोमाना पुलिस ने पतनयाल के समीप नाका लगाकर बलैरो वाहन को रोका। वाहन सवार व्यक्ति के कब्जे से 58,000 रुपए बरामद किए गए। पूछताछ व जांच के बाद साफ हुआ कि वहीं क्षेत्र के लोगों को अपने उम्मीदवार को वोट देने के लिए बांट रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपी की पहचान गौरव शर्मा उर्फ गोल्डी के रूप में की गई है।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!