Rain Alert: 15-16-17-18-19 मार्च को 70 Kmph की आंधी के साथ बारिश होने की संभावना, 10 राज्यों में IMD का अलर्ट

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 10:15 AM

70 kmph storm rain alert heat wave imd alert bihar rain jharkhand rain punjab

देशभर में मौसम फिर सक्रिय होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए चेतावनी जारी की है कि 15 से 19 मार्च के बीच कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिलेगा। अनुमान के मुताबिक कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70...

नेशनल डेस्क: देशभर में मौसम फिर सक्रिय होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए चेतावनी जारी की है कि 15 से 19 मार्च के बीच कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिलेगा। अनुमान के मुताबिक कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है।

इस दौरान 10 राज्यों- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश—में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का खतरा रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि मैदानी इलाकों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण देश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू होने वाला है, जिससे तपती गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पहाड़ों पर लौटेगी सफेद चादर, मैदानों में धूल भरी आंधी का अलर्ट
अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक के ऊंचे इलाकों में कुदरत का अलग ही रूप दिखेगा। 15 से 19 मार्च के बीच पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा, जहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में तो ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है, जो गर्मी तो कम करेंगे लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा सकते हैं।

दिल्ली-NCR में मौसम का उतार-चढ़ाव
राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में अगले हफ्ते तापमान की लुका-छिपी जारी रहेगी। 15 मार्च की सुबह दिल्ली वालों के लिए सुहानी हो सकती है क्योंकि यहां हल्की बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही के संकेत हैं। हालांकि, शुरुआत में पारे में थोड़ी गिरावट आएगी, लेकिन हफ्ते के अंत तक गर्मी फिर से अपने तेवर दिखा सकती है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ पायदान ऊपर ही बना रहेगा।

कहीं हीटवेव का टॉर्चर, तो कहीं झमाझम बारिश
देश के मौसम में इस वक्त एक अजीब विरोधाभास दिख रहा है। एक तरफ जहां पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे अरुणाचल, असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ ओडिशा और झारखंड जैसे राज्य अभी भी लू (हीटवेव) की चपेट में रहेंगे। बिहार और झारखंड में भी 15 से 18 मार्च के बीच मौसम बदलने वाला है, जिससे बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है। मध्य भारत के मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी बादलों का डेरा रहेगा, जिससे चिलचिलाती धूप से कुछ समय के लिए निजात मिल सकेगी।

किसानों और पर्यटकों के लिए सावधानी जरूरी
मौसम में आने वाला यह अचानक बदलाव जहां आम लोगों को गर्मी से सुकून देगा, वहीं पहाड़ों की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। फिलहाल विदर्भ का अमरावती इलाका 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म हिस्सा बना हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में बारिश की बूंदें इस बढ़ते पारे पर लगाम कसेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!