मांग में सिंदूर, हरी साड़ी...डिलीवरी से पहले पति और परिवार के साथ सिद्धिविनायक पहुंची Deepika Padukone

Edited By Updated: 06 Sep, 2024 08:00 PM

deepika padukone reached siddhivinayak with husband and family before delivery

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इसी महीने मां बनने वाली हैं। डिलीवरी से पहले आज दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेशजी के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान दीपिका पादुकोण हरी साड़ी में नजर आईं, वहीं उनके पति रणवीर...

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इसी महीने मां बनने वाली हैं। डिलीवरी से पहले आज दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेशजी के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान दीपिका पादुकोण हरी साड़ी में नजर आईं, वहीं उनके पति रणवीर सिंह ऑफवाइट कुर्ते पायजामें में थे। उन्होंने भगवा कलर का गमछा भी लिया था। रणवीर सिंह के पिता भी दोनों के साथ मौजूद थे।

दीपिका ने खूबसूरत पन्ना हरे रंग की चमचमाती साड़ी पहनी है। आज के दिन देशभर में हरियाली तीज भी मनाई जाती है। इसलिए दीपिका ने हरे रंग को चुना है। कपल ने अपने आस-पास चल रहे लोगों से मुलाकात की भी। साड़ी से दीपिका ने अपने बेबी बंप को भी छुपाया हुआ है। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में दोनों ने मंदिर में प्रवेश किया।


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इसी महीने माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका और रणवीर ने जब प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था तब बताया था कि सितंबर के महीने में उनके घर नया सदस्य आने वाला है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी शूट कराया था, जिसमें वो बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस का खूब सारा प्यार मिल रहा है।

दीपिका-रणवीर साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने इटली के लेक कोमो में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की थी, जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल हुए थे। बाद में, उन्होंने बेंगलुरु और मुंबई में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 2012 में डेटिंग शुरू की थी और उन्होंने 2015 में गुपचुप सगाई कर ली थी। उन्होंने पिछले साल करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ में अपनी निजी जिंदगी के बारे में काफी दिलचस्प खुलासे किए थे। एक्ट्रेस चंद रोज पहले अपनी प्रेग्नेंसी शूट की तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। रणवीर सिंह भी तस्वीरों का हिस्सा थे।

‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण
काम की बात करें, तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ नजर आई थीं। कल्कि 2898 एडी से पहले दीपिका पादुकोण एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन और अनिल सिंह के साथ नजर आई थीं। वे रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएंगी। कॉप यूनिवर्स फिल्म के अगले पार्ट ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन सिंह और करीना सिंह भी हैं। ‘द इंटर्न’ के हिंदी रीमेक में अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण भी अभिनय करेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!