दिल्ली AIIMS के डॉक्टर ने महिला सहयोगी से किया रेप, FIR दर्ज

Edited By Updated: 15 Oct, 2021 07:07 PM

delhi aiims doctor rapes female colleague fir registered

दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के वरिष्ठ चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एम्स की कनिष्ठ चिकित्सक ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह...

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के वरिष्ठ चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एम्स की कनिष्ठ चिकित्सक ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अभी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि घटना 26 सितंबर को किसी सहकर्मी के जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई। अधिकारियों ने बताया कि हौस खास थाने में 11 अक्टूबर को घटना की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि मेडिको लीगल केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, जब उनकी टीम अस्पताल जाकर पीड़िता से मिली तो उसने बताया कि 26 सितंबर को वह जन्मदिन की पार्टी के लिए अपने सहकर्मी के कमरे में गयी थी, जहां उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मेरी जयकर ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार) और 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान, मजिस्ट्रेट के समक्ष सीआरपीसी की धारा 164 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। आरोपी के कुछ ठिकानों की तलाशी की जा रही है। तकनीकी सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!