तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई, 2 नौजवानों की मौत... मची चीख पुकार

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 11:35 PM

2 young men died in a road accident

गोंडा जिले में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इटियाथोक थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि कोतवाली देहात के दर्जीकुआं निवासी चन्दन यादव (20) और चिश्तीपुर के निवासी राधेश्याम (21)...

नेशनल डेस्क : गोंडा जिले में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। इटियाथोक थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि कोतवाली देहात के दर्जीकुआं निवासी चन्दन यादव (20) और चिश्तीपुर के निवासी राधेश्याम (21) गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जा रहे थे।

दुल्हिनपुर जंगल के समीप अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल दोनों युवकों को बलरामपुर जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!