दिल्ली: ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल को कार ने मारी जोरदार टक्कर, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी दौड़ा रही थी महिला

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 10:35 AM

delhi constable injured in road accident case registered against woman

देश की राजधानी के उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार ने ड्यूटी पर जा रहे दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस...

Delhi Police Constable Hit Car : देश की राजधानी के उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार ने ड्यूटी पर जा रहे दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि हादसे के वक्त कार चला रही महिला के पास गाड़ी चलाने का कोई वैध Driving License भी नहीं था।

उन्होंने बताया कि यह घटना 19 जून को रात करीब 8 बजे केसी गोयल मार्ग पर हुई। हादसे के समय अशोक विहार पुलिस स्टेशन में तैनात कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार ड्यूटी पर थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ओशिन गुप्ता नाम की महिला की कार ने कथित तौर पर उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी।

यह भी पढ़ें: मर्दों से आई परेशान तो खुद से ही रचा ली शादी, फिर 1 साल बाद हो गई बोर, अब लिया अनोखा...

शुरुआती जांच से पता चला है कि गाड़ी कथित तौर पर लापरवाही और तेज़ी से चलाई जा रही थी जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं घायल कॉन्स्टेबल को डीसीबी अस्पताल ले जाया गया। आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि घटना के समय ड्राइवर के पास कथित तौर पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। वहीं पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!