Gurugram: लिव-इन पार्टनर पर शक: बक्से में मिला डिलीवरी ब्वॉय का शव

Edited By Updated: 27 Apr, 2026 03:15 PM

delivery boy iron box gurugram delivery boy murdered sector 54 of gurugram

पुलिस ने कंपनी के 24 वर्षीय डिलीवरी बॉय का शव गुरुग्राम स्थित झुग्गी बस्ती में एक लोहे के बक्से से बरामद किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी के इस डिलीवरी बॉय की गुरुग्राम के सेक्टर 54 में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

नेशनल डेस्क:  पुलिस ने कंपनी के 24 वर्षीय डिलीवरी बॉय का शव गुरुग्राम स्थित झुग्गी बस्ती में एक लोहे के बक्से से बरामद किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी के इस डिलीवरी बॉय की गुरुग्राम के सेक्टर 54 में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। 

पुलिस ने रविवार शाम को शव बरामद कर लिया। पुलिस ने जान गंवाने वाले डिलीवरी बॉय के साथ लिव-इन (सहजीवन) संबंध में रह रही महिला और उसकी सहेली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान बिहार के सहरसा जिले के मुरली बसंतपुर गांव के निवासी 24 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। उनके बड़े भाई उमाशंकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

उमाशंकर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह चक्कपुर गांव में रहते हैं और उनके भाई अमन एक कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में काम करते थे। उमाशंकर ने अपनी शिकायत में कहा, ''रविवार शाम करीब छह बजे अमन के दोस्त ने मुझे फोन करके बताया कि उसके एक अन्य दोस्त ने उसकी हत्या कर दी है और उसके शव को एक झुग्गी बस्ती में लोहे के बक्से में छिपा दिया है।'' वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने अमन का शव एक लोहे के बक्से से बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, शव पर धारदार हथियार से हमले किये जाने के निशान मिले हैं। शव 3-4 दिन पहले का प्रतीत होता है।'' उन्होंने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से महिला ने फोन किया था, उसकी भी जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!