केरल में शिगेला का बढ़ता कहर: 5 मरीजों की मौ'त, 10 नए केस मिलने से अलर्ट, एक महीने में 120 संक्रमित

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 10:18 PM

shigella wreaks havoc in kerala 5 patients die 10 new cases trigger alert

केरल में शुक्रवार को शिगेला से संक्रमण के 10 नए मामले आने के साथ ही राज्य में जून में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 120 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बयान में बताया कि शिगेला के नए मामलों में...

नेशनल डेस्कः केरल में शुक्रवार को शिगेला से संक्रमण के 10 नए मामले आने के साथ ही राज्य में जून में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 120 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बयान में बताया कि शिगेला के नए मामलों में से तीन कोझिकोड से, दो-दो मामले तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और मलाप्पुरम से और एक मामला पलक्कड़ से सामने आया।

शिगेला एक बहुत तेजी से फैलने वाला बैक्टीरिया संक्रमण है जो दूषित भोजन, पानी या साफ-सफाई की कमी से फैलता है और आम तौर पर इससे दस्त, बुखार और पेट में ऐंठन होती है। अधिकारियों ने बताया कि हाल के मामलों के साथ, इस साल राज्य में शिगेला संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है जिनमें से अकेले 120 मामले जून में आए हैं। उन्होंने बताया कि इस महीने शिगेला के संक्रमण की वजह से पांच मरीजों की मौत हो गई।

मंत्री ने बताया कि निपाह संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से जिन तीन लोगों को कोझिकोड चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में निगरानी के लिए भर्ती किया गया था, उन्हें शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। अब अस्पताल की निगरानी में कोई भी संदिग्ध संक्रमित नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि निपाह से संक्रमित एक मरीज को कोझिकोड चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। निपाह एक वायरस जनित बीमारी है, जो जानवरों से इंसानों में फैलती है और संक्रमित लोगों के करीबी संपर्क से भी फैल सकती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!