Aadhaar Card New Rules: भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा नियम बदलाव: अब इस देश में सिर्फ ID दिखाकर नहीं मिलेगी एंट्री

Edited By Updated: 12 Jun, 2026 02:42 PM

india nepal border rules new identification policy alternative identity proofs

India-Nepal Border Rules: अगर आप भी नेपाल जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत और नेपाल के बीच सीमा पार करने के नियमों में अचानक एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब आप केवल अपना आधार कार्ड दिखाकर आसानी से नेपाल की सीमा में...

India-Nepal Border Rules: अगर आप भी नेपाल जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत और नेपाल के बीच सीमा पार करने के नियमों में अचानक एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब आप केवल अपना आधार कार्ड दिखाकर आसानी से नेपाल की सीमा में दाखिल नहीं हो पाएंगे। नेपाल प्रशासन ने बॉर्डर पर पहचान की जांच को पहले से और ज्यादा सख्त कर दिया है।

India-Nepal Border पर बदला गया नियम
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली संदिग्ध और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। उदाहरण के लिए, बिहार के अररिया जिले के अंतर्गत आने वाले सिकटी इलाके में सोनामनी गोदाम से लेकर आमबारी तक लगभग 38 किलोमीटर लंबी खुली सीमा (Open Border) है। इस पूरे क्षेत्र में भारत की तरफ से सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान दिन-रात पहरा देते हैं। इसी खुली सीमा का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व नियमों का उल्लंघन न कर सकें, इसलिए कागजातों की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।

नए आदेश में क्या कहा गया है?
नेपाल के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, भारतीय नागरिकों को नेपाल में प्रवेश करने के लिए अब आधार कार्ड के स्थान पर निम्नलिखित में से कोई एक वैध दस्तावेज दिखाना अनिवार्य होगा:
-Passport
-Voter ID Card
-Driving License
-केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी कोई अन्य मान्यता प्राप्त सरकारी पहचान पत्र
-यदि कोई भी यात्री बॉर्डर पर इनमें से कोई वैध कागज दिखाने में असमर्थ रहता है, तो उसे सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
नेपाल की ओर से सख्ती बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा पर तैनात एसएसबी (SSB) के जवान भी पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। बॉर्डर से आने-जाने वाले हर एक राहगीर को इन नए नियमों के बारे में साफ-साफ बता दिया गया है।

इधर बिहार के स्थानीय प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की परेशानी या असुविधा से बचने के लिए लोग घर से निकलते समय अपने असली और वैध दस्तावेज साथ रखना न भूलें। नियमों की अनदेखी करने या फर्जी कागजात का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!