'कांग्रेस का असली दर्द श्री राम मंदिर, ED व महंगाई तो सिर्फ बहाने' दिग्विजय ने अमित शाह पर किया पलटवार, भगवान राम भी कांग्रेस के साथ

Edited By Updated: 06 Aug, 2022 10:16 AM

digvijay singh amit shah lord ram congress ram mandir

मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस के काले कपड़े पहन किए गए विरोध प्रदर्शन पर अमित शाह द्वारा लगाए गए आरोपों का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया है।

नेशनल डेस्क: मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस के काले कपड़े पहन किए गए विरोध प्रदर्शन पर अमित शाह द्वारा लगाए गए आरोपों का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया है। 

बता दें कि कांग्रेस ने शुक्रवार को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन किया था जिसमें पार्टी के कई नेता हिरासत में भी लिए गए थे।  इस पर अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस केवल ईडी और महंगाई का बहाना बना कर असल में वह तुष्टिकरण के लिए यह विरोध कर रही है। अमित शाह ने कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन को राम मंदिर के मुद्दे से भी जोड़ा है।  

वहीं अब अमित शाह को जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा है कि उनकी पार्टी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है और इसके लिए वे विरोध कर रहे है।  दिग्विजय सिंह ने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के सत्याग्रह से बौखलाए भाजपा नेता काले रंग को कोस रहे हैं जबकि काला रंग न्याय के देवता यानि न्यायाधीश शनि देव का रंग है और हमारी पूरी लड़ाई मोदी सरकार द्वारा अन्याय पूर्ण तरीके से लादी गई जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है।

वहीं RSS पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अमित शाह जी आपने शायद अपना राजनीतिक जीवन RSS से शुरू नहीं किया होगा नहीं तो आपको काले रंग से इतना एतराज नहीं होता। RSS का स्वयं सेवक कौन से रंग की टोपी पहनता है? काले रंग की। कुछ समझ में आया?

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मोदी सरकार की नीतियां रामराज्य की कल्पना से बिल्कुल विपरीत है, सरकार की अदूरदर्शिता से जनता के हाल बेहाल हैं इसीलिए भगवान राम भी जनता के हक़ की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस के साथ हैं। प्रभु श्रीराम कृपा सिंधु हैं उनकी कृपा से कांग्रेस जनता को राहत दिलाकर रहेगी।
 
गौरलतब है कि इस पहले अमित शाह ने कहा था कि आज ही के दिन नरेंद्र मोदी जी ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास किया था, इसलिए कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए ये विरोध कर रही है। ED व महंगाई तो सिर्फ बहाने हैं...कांग्रेस का असली दर्द श्री राम मंदिर का बनना है। आज तो कांग्रेस ने एक कदम और आगे बढ़ काले कपड़े पहनकर विरोध किया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!