जनता की जेब पर 'महंगाई का करंट', आंकड़ों की बाजीगरी से यह नहीं छिपेगा: कांग्रेस

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 03:45 PM

inflation shock hits people pockets statistical jugglery won hide it congress

कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जनता की जेब पर निरंतर 'महंगाई का करंट' लग रहा है, लेकिन सरकार आंकड़ों की बाजीगरी से इसे छिपाने में लगी है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि अब सरकार कुछ भी कर...

नई दिल्लीः कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जनता की जेब पर निरंतर 'महंगाई का करंट' लग रहा है, लेकिन सरकार आंकड़ों की बाजीगरी से इसे छिपाने में लगी है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि अब सरकार कुछ भी कर ले, महंगाई की मार आंकड़ों की बाजीगरी से नहीं छिपाई जा सकती।

जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया कि प्याज के थोक भाव महज तीन सप्ताह में दोगुने हो गए हैं, जबकि चीनी के दाम में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, ''अरहर, उड़द, सरसों और रिफाइंड तेल के दाम भी बढ़े हैं। दीपावली से पहले बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश और अखरोट जैसे सूखे मेवे भी महंगे हो गए हैं।''

जयराम रमेश ने कहा कि दूध और चीनी की कीमतें बढ़ने से मिठाइयों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं तथा घी और मसालों की कीमतों में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई बढ़ने से रसोई और त्योहार दोनों महंगे हो गए हैं तथा इससे परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है। 

कांग्रेस महासचिव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ''महंगाई पर लगाम लगाने के बजाय सरकार आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए इसकी मार को छिपाने की कोशिश कर रही है''। उन्होंने कहा, ''आंकड़ों की बाजीगरी से महंगाई की मार नहीं छिपेगी। जनता सब देख रही है।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!