दूसरी पत्नी अमृता को लेकर दिग्विजय का ट्वीट, विरोधियों को दिया ये जवाब

Edited By Updated: 14 Jul, 2016 10:02 AM

digvijay singh tweet on his wife amrita rai

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर से अपनी दूसरी पत्नी और टीवी एंकर अमृता राय को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर से अपनी दूसरी पत्नी और टीवी एंकर अमृता राय को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल बुधवार को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ''मेरी पत्नी अमृता राय ने मेरी पारिवारिक और अर्जित संपत्ति में अपना संपूर्ण अधिकार मेरे पुत्र जयवर्धन के हक में त्याग दिया। जो कहा सो किया!'' बता दें कि दिग्विजय ने अमृता के साथ दूसरी शादी सितंबर 2015 में की थी। तब इनका रिलेशनशिप सोशल मीडिया में काफी सुर्खियों में रहा था।

अमृता ने दिग्विजय सिंह के साथ शादी की घोषणा खुद फेसबुक पर की थी। तब उन्होंने बेहद भावुक शब्दों में लिखा था, ''मैंने दिग्विजय सिंह से प्यार की वजह से शादी की है। इसलिए, मैंने उनसे रिक्वेस्ट की है कि वह अपनी सारी संपत्ति अपने बेटे और बेटियों के नाम पर कर दें। तब दिग्विजय के रिश्तेदारों ने भी इस शादी पर काफी सवाल खड़े किए थे लेकिन दिग्विजय सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर उन विरोधियों को जवाब दिया है जिन्होंने कहा था कि अमृता ने शादी उनकी संपति के लिए की है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!