एक तरफ कोहरा... दूसरी ओर मधुमक्खियों के झुंड से एयरपोर्ट पर मची अफरा- तफरी, यात्रियों में दहशत

Edited By Updated: 20 Dec, 2025 09:57 PM

a swarm of bees caused panic at chakeri airport leaving passengers terrified

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर शुक्रवार (20 दिसंबर) का दिन हवाई यात्रियों के लिए भारी अव्यवस्था और तनाव भरा रहा। एक ओर घने कोहरे और धुंध के कारण अधिकांश उड़ानें अपने तय समय से घंटों देरी से संचालित हुईं, वहीं दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के पास और...

नेशनल डेस्क: कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर शुक्रवार (20 दिसंबर) का दिन हवाई यात्रियों के लिए भारी अव्यवस्था और तनाव भरा रहा। एक ओर घने कोहरे और धुंध के कारण अधिकांश उड़ानें अपने तय समय से घंटों देरी से संचालित हुईं, वहीं दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के पास और आसपास मधुमक्खियों का झुंड पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुई इस घटना से घबराए यात्री विमान से बाहर निकल आए और एयरपोर्ट प्रशासन व एयरलाइन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

यह घटना दोपहर के समय हुई, जब दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रनवे पर खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शी यात्री विदुषी मिश्रा के अनुसार, जब बसों के जरिए यात्रियों को विमान तक ले जाया जा रहा था, तभी अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड सामने आ गया और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

रैंप पर छत्ता, विमान तक पहुंचीं मधुमक्खियां

यात्रियों का दावा है कि विमान के प्रवेश द्वार के पास यानी रैंप पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता मौजूद था, वहीं से उड़कर मधुमक्खियां विमान के भीतर तक पहुंच गईं। डर के माहौल में यात्रियों को विमान से बाहर निकलना पड़ा। बाद में एयरपोर्ट कर्मियों ने कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव कर मधुमक्खियों को हटाया। इस पूरी प्रक्रिया के कारण दोपहर 2:40 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट आखिरकार शाम 3:50 बजे उड़ान भर सकी। इस दौरान मौजूद विदेशी पर्यटकों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

कोहरे ने बिगाड़ा उड़ानों का शेड्यूल

शुक्रवार को मौसम की मार ने भी हवाई सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया। घने कोहरे के चलते बेंगलुरु की फ्लाइट 50 मिनट, हैदराबाद की फ्लाइट 1 घंटा 22 मिनट, दिल्ली की फ्लाइट 30 मिनट और मुंबई की फ्लाइट 37 मिनट की देरी से पहुंची। उड़ानों में लगातार हो रही देरी से यात्रियों में खासा आक्रोश देखने को मिला।

इंडिगो की सेवाओं पर फिर उठे सवाल

यात्रियों ने इंडिगो एयरलाइंस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले चार महीनों में यह तीसरी बड़ी गड़बड़ी है। इससे पहले 21 सितंबर को विमान में चूहा दिखने के कारण फ्लाइट करीब तीन घंटे देरी से रवाना हुई थी। वहीं 26 अक्टूबर को मुंबई से आई फ्लाइट का लैंडिंग के बाद गेट नहीं खुला था, जिससे 145 यात्री लगभग आधे घंटे तक विमान के अंदर फंसे रहे थे। यात्रियों का आरोप है कि सुरक्षा और प्रबंधन के मोर्चे पर एयरलाइन लगातार नाकाम साबित हो रही है।

प्रशासन का बयान और यात्री आंकड़े

एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि मधुमक्खियां विमान के अंदर नहीं घुसी थीं, बल्कि बाहर ही मौजूद थीं, जिन्हें क्रू मेंबर्स ने समय रहते हटा दिया था।

शुक्रवार (20 दिसंबर) के यात्री आंकड़ों के अनुसार- 

  • दिल्ली: 146 यात्री आए, 180 रवाना हुए।
  • बेंगलुरु: 187 आए, 187 गए।
  • मुंबई: 184 आए, 186 गए।
  • हैदराबाद: 170 आए, 153 गए।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!