diwali holiday change: दिवाली की छुट्टी में बड़ा बदलाव, अब 1 नवंबर नहीं बल्कि इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर और बैंक

Edited By Updated: 22 Oct, 2024 08:36 AM

diwali date diwali holiday  diwali holidays change

दिवाली, भारत का सबसे बड़ा त्योहार है। लेकिन इस बार दिवाली की छुट्टियों को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई लोग मानते हैं कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जबकि कुछ का कहना है कि यह 1 नवंबर को होगी। इसी बीच छुट्टी की तारीखों में बड़ा बदलाव...

नेशनल डेस्क: दिवाली, भारत का सबसे बड़ा त्योहार है। लेकिन इस बार दिवाली की छुट्टियों को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई लोग मानते हैं कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जबकि कुछ का कहना है कि यह 1 नवंबर को होगी। इसी बीच छुट्टी की तारीखों में बड़ा बदलाव किया गया है।

12 नवंबर को मिलेगी छुट्टी
भिलाई कलेक्टर, ऋचा प्रकाश चौधरी ने पहले घोषित स्थानीय अवकाश में परिवर्तन करते हुए 1 नवंबर (गोवर्धन पूजा) को 12 नवंबर (देवउठनी एकादशी या तुलसी पूजा) को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर ने सामान्य पुस्तक परिपत्र के तहत यह निर्णय लिया है।

10 दिसंबर को भी होगी छुट्टी
बिलासपुर कलेक्टर, अवनीश शरण ने 1 नवंबर के स्थान पर 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भी छुट्टी की घोषणा की गई है, जिसके चलते कई जिलों में स्थानीय अवकाशों में फेरबदल करना पड़ा।

अवकाश का कारण
कलेक्टर ने 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए पहले से घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया है और इसके बजाय 12 नवंबर और 10 दिसंबर को अवकाश की घोषणा की है।

दिवाली का त्योहार
दिवाली का यह त्योहार 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मनाया जाएगा, जिसमें 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर को नरक चौदस, 31 अक्टूबर को दिवाली या लक्ष्मी पूजा, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 2 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने दिवाली के लिए 6 दिन की छुट्टी देने की घोषणा की है, जो 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रहेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!