झाड़ू-पोछे की छुट्टी: Dreame भारत में लाया AI तकनीक वाले दो Robotic Cleaner, जानें कितनी है कीमत और कहां से खरीदें?

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 01:18 PM

dreame has launched its two most powerful robotic vacuum cleaners in india

भारतीय घरों में स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। अब घर की साफ-सफाई के लिए आपको अपनी पीठ दुखाने या कामगारों के भरोसे रहने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। प्रीमियम होम एप्लायंस ब्रांड 'ड्रीमी टेक्नोलॉजी' (Dreame Technology) ने भारतीय...

Robotic Vacuum Cleaner India Launch : भारतीय घरों में स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। अब घर की साफ-सफाई के लिए आपको अपनी पीठ दुखाने या कामगारों के भरोसे रहने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। प्रीमियम होम एप्लायंस ब्रांड 'ड्रीमी टेक्नोलॉजी' (Dreame Technology) ने भारतीय बाजार की जरूरतों को समझते हुए अपने दो सबसे एडवांस और दमदार रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर लॉन्च कर दिए हैं। इनके नाम Dreame L50s Pro Ultra और Dreame L50 Ultra CE हैं। कंपनी का दावा है कि ये रोबोट्स न सिर्फ फर्श चमकाएंगे बल्कि सफाई के मामले में एक नया बेंचमार्क (मानक) स्थापित करेंगे।

भारत में कीमत और कहां से खरीदें?

इन दोनों ही प्रीमियम स्मार्ट रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर्स की बिक्री भारत में 16 जून 2026 से शुरू हो चुकी है:

PunjabKesari

Dreame L50s Pro Ultra: यह इस सीरीज का सबसे टॉप मॉडल है, जिसकी कीमत ₹79,999 रखी गई है।

Dreame L50 Ultra CE: यह थोड़ा किफायती मॉडल HAI जो ₹64,999 की कीमत में उपलब्ध है।

इन्हें ग्राहक ऑनलाइन Amazon, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ऑफलाइन Croma और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स से आसानी से खरीद सकते हैं। इस मॉडल को सुपर-पावरफुल और पूरी तरह ऑटोमैटिक बनाया गया है। इसमें इतनी जबरदस्त सक्शन (खींचने की) पावर है कि यह फर्श की धूल, जिद्दी बाल और कार्पेट (कालीन) के भीतर छिपे बारीक कचरे को भी एक बार में खींच लेता है।

PunjabKesari

इसके 'EasyLeap' सिस्टम की वजह से यह घर की चौखट, अलग-अलग फ्लोर लेवल या 40 मिलीमीटर तक ऊंचे छोटे स्टेप्स (सीढ़ियों) को बिना अटके आसानी से पार कर जाता है। यह रोबोट सिर्फ घर साफ नहीं करता बल्कि सफाई के बाद अपने मोप (पोछे) को खुद 100 डिग्री सेल्सियस के उबलते पानी से धोता है जिससे बैक्टीरिया और बदबू का नामोनिशान मिट जाता है।

यह भी पढ़ें: Dubai के पेट्रोल पंप पर काम करके कितना कमा लेते हैं लोग? किस पोस्ट पर होती है सबसे ज्यादा कमाई, जानें

PunjabKesari

इसमें ड्यूल ब्रश सिस्टम है। जिन घरों में पालतू जानवर (Pets) हैं उनके लिए यह वरदान है क्योंकि यह बालों को ब्रश में उलझने नहीं देता। यह रोबोट घर के अंदर रखे जूते, चप्पल, खिलौने या फर्नीचर जैसे 220 से ज्यादा ऑब्जेक्ट्स को पहचान सकता है जिससे यह उनसे बिना टकराए रास्ता बदलकर सफाई करता है।

यह भी पढ़ें: Noida Murder Case: दो पड़ोसियों ने 50 साल के शख्स को सरेआम मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

PunjabKesari

अगर आपका बजट थोड़ा कम है तो यह मॉडल भी फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं है। यह भी आम घरों की डीप क्लीनिंग के लिए बहुत ज्यादा और दमदार है। इसका 'PowerDock' डस्टबिन को अपने आप खाली करता है, पानी भरता है और इसके पोछे को 80 डिग्री सेल्सियस गरम पानी से धोकर सुखाता है। इस तकनीक की मदद से रोबोट के मोप दीवारों के कोनों और सोफे/फर्नीचर के बिल्कुल नीचे तक फैल जाते हैं जिससे कोई भी कोना अनछुआ नहीं रहता।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!