देश के 80% से ज्यादा ग्रामीण घरों तक पहुंचा नल से पीने योग्य जल: केंद्र सरकार

Edited By Updated: 22 Jul, 2025 04:32 PM

drinking water from tap has reached more than 80 of rural homes

केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्यसभा को जानकारी दी कि देश के 80.93% ग्रामीण घरों में अब नल से पीने योग्य जल की सुविधा उपलब्ध है। जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने बताया कि 16 जुलाई 2025 तक देश के 19.36 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से 15.67 करोड़ घरों...

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्यसभा को जानकारी दी कि देश के 80.93% ग्रामीण घरों में अब नल से पीने योग्य जल की सुविधा उपलब्ध है। जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने बताया कि 16 जुलाई 2025 तक देश के 19.36 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से 15.67 करोड़ घरों में नल से जल आपूर्ति की सुविधा है।

यह उपलब्धि ‘जल जीवन मिशन’ (Har Ghar Jal) के अंतर्गत हासिल की गई है, जिसकी शुरुआत अगस्त 2019 में की गई थी। उस समय केवल 3.23 करोड़ (16.7%) ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन थे। इसके बाद से 12.43 करोड़ नए ग्रामीण घरों को नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

2022 की रिपोर्ट में क्या निकला?

स्वतंत्र थर्ड-पार्टी एजेंसी द्वारा किए गए Functionality Assessment 2022 के अनुसार:

  • 86% घरों में नल कनेक्शन कार्यशील पाए गए।
  • 85% घरों को पर्याप्त मात्रा में जल मिल रहा था।
  • 80% को नियमित रूप से निर्धारित समय पर पानी मिल रहा था।
  • 87% घरों को निर्धारित गुणवत्ता वाला जल मिल रहा था।
  • 2024 का आकलन अभी चल रहा है।

तेजी से हो रहा है काम, केंद्र कर रहा निगरानी

जल शक्ति मंत्रालय ने बताया कि मिशन की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसके लिए राज्यों के साथ बैठकें, कार्यशालाएं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और मैदानी दौरे भी किए जा रहे हैं ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके।

महंगाई को ध्यान में रखते हुए दिशा-निर्देशों में बदलाव

कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध से कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण, राज्यों के अनुरोध पर 21 जून 2022 से मिशन के दिशा-निर्देशों में आवश्यक बदलाव किए गए हैं ताकि कार्य की गति बनी रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!