फिर भूकंप से दहला पनामा, 6.1 तीव्रता के लगे झटके

Edited By Updated: 13 Oct, 2026 11:48 AM

6 1 magnitude earthquake strikes southern panama

दक्षिणी पनामा में सोमवार शाम 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। यूएसजीएस के अनुसार, इसका केंद्र रियो ग्रांडे से 18 किलोमीटर पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। तत्काल नुकसान की सूचना नहीं मिली। शुक्रवार को इसी क्षेत्र में 7.7 और 6.6 तीव्रता के भूकंप आए...

Panama City: दक्षिणी पनामा में सोमवार शाम 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS ) ने यह जानकारी दी। USGC के अनुसार, भूकंप शाम छह बजकर 20 मिनट पर आया जिसका केंद्र देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित रियो ग्रांडे से लगभग 18 किलोमीटर पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के बाद तत्काल जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली। कुछ दिन पहले ही दक्षिणी पनामा में दो शक्तिशाली भूकंप आए थे, जिनके कारण कई इमारतें ढह गई थीं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा था।

 
यूएसजीएस के मुताबिक, सोमवार शाम 6 बजकर 20 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र दक्षिणी पनामा में रियो ग्रांडे के पश्चिम में स्थित था। भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार दोपहर दक्षिणी पनामा में 7.7 और 6.6 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए थे। इन झटकों से कई इमारतें ढह गई थीं। स्थिति को देखते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा था।लगातार भूकंप आने से प्रभावित क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है।  
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!