Edited By Radhika,Updated: 13 Jul, 2026 10:22 AM

बीते 24 घंटों में देश के अलग- अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगने से डरे- सहने लोग घरों से बाहर आ गए और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि किसी भी क्षेत्र से किसी तरह के जान-माल की कई खबर सामने नहीं आई...
Earthquake: बीते 24 घंटों में देश के अलग- अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगने से डरे- सहने लोग घरों से बाहर आ गए और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि किसी भी क्षेत्र से किसी तरह के जान-माल की कई खबर सामने नहीं आई है। बता दें कि ये झटके जम्मू- कश्मीर लेकर मणिपुर तक के कई हिस्सों में महसूस किए गए।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में देर रात हिली धरती
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार देर रात करीब 2:00 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई।
मणिपुर
मणिपुर के कामजोंग क्षेत्र में सोमवार तड़के भूकंप के झटके लगे। इनकी तीव्रता 3.9 की थी। झटकों के बाद लोग घरों से बाहर आ गए हैं। वहां पर हालात नियंत्रण में हैं।
आंध्र प्रदेश
बीते दिन यानि की रविवार को आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र के पास बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई। भारतीय समयानुसार यह भूकंप सुबह 5:05 बजे आया।