Edited By Rohini Oberoi,Updated: 10 Jul, 2026 11:38 AM

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद डरावने हादसे की खबर सामने आई है। यहां अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (NH-43) पर देर रात एक चलते हुए ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में ट्रक के केबिन के अंदर मौजूद ड्राइवर सहित तीन लोग बुरी तरह झुलस...
Chhattisgarh Truck Fire : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद डरावने हादसे की खबर सामने आई है। यहां अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (NH-43) पर देर रात एक चलते हुए ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में ट्रक के केबिन के अंदर मौजूद ड्राइवर सहित तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतराई स्थित देवगढ़ मोड़ के पास हुआ। चलते ट्रक में अचानक आग भड़कने से उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से चालक समेत तीनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
यह भी पढ़ें: 2000 Rupee Note Update: 2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, कर दी ये बड़ी घोषणा, जानें क्या?
घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।