ईडी ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की पत्नी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

Edited By Updated: 17 Sep, 2020 02:42 PM

ed file chargesheet against shabir shah s wife

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की पत्नी बिलकिस शाह को एक मामले में धन शोधन का आरोपी बनाया है।

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की पत्नी बिलकिस शाह को एक मामले में धन शोधन का आरोपी बनाया है। साल २००५ का धनशोधन का यह मामला आतंकवादी गतिविधियों का कथित रूप से वित्त पोषण करने को लेकर शब्बीर शाह और कथित हवाला डीलर मोहम्मद असलम वानी से जुड़ा है। ईडी ने अपने पूरक आरोप पत्र में बिलकिस को आरोपी बनाया है। यह आरोप पत्र बुधवार को दायर किया गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा 10 नवंबर को मामले पर सुनवाई करेंगे।

 

विशेष लोक अभियोजक एन के माट्टा और राजीव अवस्थी के जरिए दायर इस आरोप पत्र में ईडी ने कहा है कि बिलकिस के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। आरोप पत्र धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की धारा तीन और चार के तहत दायर किया गया है। ईडी ने पहले शब्बीर शाह और वानी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

 

इसमें आरोप लगाया गया था कि शब्बीर शाह ने दिल्ली से हवाला का पैसा लेकर श्रीनगर में उसे देने के लिए वानी को कमीशन के आधार पर उसके लिए काम करने को कहा था। यह मामला अगस्त 2005 का है जिसमें दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने वानी को गिरफ्तार किया था। वानी ने तब दावा किया था कि उसने शाह को 2.25 करोड़ रुपये दिए हैं, जिसके बाद ईडी ने 2009 में दोनों के खिलाफ पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!