शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नहीं देंगे इस्तीफा, पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है : सूत्र

Edited By Updated: 24 Jul, 2026 06:00 PM

education minister dharmendra pradhan will not resign

देशभर में नीट परीक्षा और पेपर लीक का मामला गंभीर होता जा रहा है, छात्रों में सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने  आ रही है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पद से इस्तीफा नहीं देंगे,...

नेशनल डेस्क : देशभर में नीट परीक्षा और पेपर लीक का मामला गंभीर होता जा रहा है, छात्रों में सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने  आ रही है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पद से इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि पार्टी उनके साथ खड़ी है। पार्टी का स्पष्ट मानना है कि मौजूदा राजनीतिक विवाद और विरोध प्रदर्शनों के बीच उनका इस्तीफा लेने का कोई ठोस आधार नहीं है, इसलिए धर्मेंद्र प्रधान अपने पद पर बने रहेंगे।

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सरकार पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि ''अपराधी शिक्षा मंत्री'' धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटना ही होगा। गांधी ने दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल से घायल हुए युवक साहिल को मीडिया के सामने पेश किया और कहा कि ऐसे ''हजारों युवाओं'' के खिलाफ बर्बर कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा, ''सरकार कह रही है कि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ, जबकि उस समय पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया जब यह युवक देश का तिरंगा लेकर खड़ा था। इसकी आंख को नुकसान पहुंचा है और इसे दिखाई नहीं दे रहा है।'' गांधी ने कहा, ''ये हमारे भविष्य हैं और ऐसे हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई है, लाठियां चलाई गई हैं, उन्हें मारा और पीटा गया है। ये पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।'' उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और सरकार को ''झूठ बोलना बंद करना पड़ेगा।''

गांधी ने कहा, ''सरकार ने हमारे भविष्य पर आक्रमण किया है। भविष्य, यानी युवा, सिर्फ तीन चीजें कह रहा है। पहली मांग है कि शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाए। दूसरी मांग है कि लाठी चलाने वालों और छात्रों की पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। तीसरी मांग है कि प्रधानमंत्री युवाओं से माफी मांगें।'' उन्होंने दावा किया, ''धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। उन्हें हटना होगा। वह हमारी ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था के प्रतीक हैं। उन्हें जाना होगा।'' राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष छात्रों की मांगों के साथ खड़ा है और प्रश्नपत्र लीक जैसे मामलों में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!