अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात आज पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है : राजनाथ सिंह

Edited By Updated: 30 Aug, 2026 02:33 PM

entire world listens attentively india voice on international platforms rajnath

रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि आज जब भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत कुछ बोलता है तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है। रक्षा मंत्री ने यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में...

लखनऊः रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि आज जब भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत कुछ बोलता है तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है। रक्षा मंत्री ने यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में लखनऊ छावनी को आदर्श छावनी के रूप में विकसित करने के लिए 12 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।

सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 10-12 साल पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता था, जितनी गंभीरता से लिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, ''लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यदि भारत कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है। यह है भारत की हैसियत और उसका कद।''

रक्षा मंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगदान को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, ''लखनऊ की गति और प्रगति को पूरे उत्तर प्रदेश की गति और प्रगति से जोड़कर देखता हूं। मुझे कहने में थोड़ा भी संकोच नहीं है कि इसके विकास में योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा सहयोग है।'' उन्होंने कहा, ''जब केंद्र और राज्य सरकारों की सोच एक दिशा में चलती है तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है। आज 101 करोड़ रुपये की लागत से 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है और ये परियोजनाएं लखनऊ छावनी के भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हैं।''

रक्षा मंत्री ने कहा कि ये 12 परियोजनाएं एक बेहतर और स्वच्छ छावनी, पर्याप्त जलापूर्ति, बच्चों के बेहतर भविष्य और खेल के बेहतर अवसर का संकल्प हैं। सिंह ने कहा, ''आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह बात मैं नहीं, सारी दुनिया कहती है।'' उन्होंने कहा, ''विकसित भारत का अर्थ केवल बड़ी-बड़ी परियोजनाएं और आधुनिक इमारतें नहीं हैं। 'विकसित भारत' का अर्थ है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचे और नौजवानों को खेलने तथा अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलें। यही सच्चा विकास है।''

रक्षा मंत्री ने कहा, ''मेरा मानना है कि 'विकसित भारत' की यात्रा बड़े शहरों से शुरू होकर हर मोहल्ले, हर बस्ती और हर परिवार तक पहुंचनी चाहिए। मैं कह सकता हूं कि लखनऊ और उप्र में मुख्यमंत्री इस काम को पूरी लगन और निष्ठा के साथ कर रहे हैं।'' समारोह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री असीम अरुण ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सैन्य अधिकारी और सैनिक भी मौजूद थे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!