Kerala new CM: कौन बनेगा केरल का नया मुख्यमंत्री? सामने आया बड़ा नाम

Edited By Updated: 08 May, 2026 10:49 AM

kerala new cm kc venugopal congress high command mallikarjun kharge

Kerala New CM: केरल विधानसभा चुनावों में जीत के बाद अब सबकी नजरें राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर टिकी हुई है। कांग्रेस के भीतर मचे सियासी घमासान के बीच के.सी. वेणुगोपाल का नाम सबसे आगे निकलकर सामने आया है। हाल ही में एआईसीसी (AICC)...

Kerala New CM: केरल विधानसभा चुनावों में जीत के बाद अब सबकी नजरें राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर टिकी हुई है। कांग्रेस के भीतर मचे सियासी घमासान के बीच के.सी. वेणुगोपाल का नाम सबसे आगे निकलकर सामने आया है। हाल ही में एआईसीसी (AICC)  विधायकों की 'वन-टू-वन' बैठक में वेणुगोपाल ने भारी बढ़त हासिल की है। इस बीच मुकुल वासनिक के हाथ से विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी की फोटो भी वायरल हुई जिससे चर्चा और तेज हो गई।

PunjabKesari

किसके पक्ष में कितने?
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के 63 नवनिर्वाचित विधायकों में से 47 ने वेणुगोपाल के नाम पर अपनी मुहर लगाई है। वेणुगोपाल के समर्थक में केपीसीसी (KPCC) अध्यक्ष सन्नी जोसेफ समेत संदीप जी. वारियर, सजीव जोसेफ, टी.ओ. मोहन और उषा विजयन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष Ramesh Chennithala को केवल 8 विधायकों का समर्थन मिला। उनके करीबी माने जाने वाले आई.सी. बालकृष्णन ने भी वेणुगोपाल और चेन्निथला दोनों का नाम लेकर सबको चौंका दिया। मौजूदा नेता प्रतिपक्ष सतीशन, जिन्हें जनता के बीच काफी लोकप्रिय माना जा रहा था, उन्हें केवल 6 विधायकों का साथ मिला। हालांकि, तीन पूर्व केपीसीसी अध्यक्षों ने सतीशन का पक्ष लिया है।

दिल्ली में होगा अंतिम फैसला
हालांकि कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री चुनने का पूरा अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दिया गया है। अजय माकन और मुकुल वासनिक अपनी रिपोर्ट लेकर दिल्ली लौट चुके हैं।

कब होगा शपथ ग्रहण?
संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस आलाकमान शनिवार या रविवार तक मुख्यमंत्री के नाम का आधिकारिक ऐलान कर देगा। घोषणा के दो दिनों के भीतर नया मुख्यमंत्री और कैबिनेट के अन्य सदस्य (UDF सहयोगियों सहित) पद की शपथ लेंगे।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!