EPFO 3.0: अब PF का पैसा निकालना होगा आसान, इस तारीख से ATM और UPI से होगी निकासी

Edited By Updated: 09 May, 2026 08:29 PM

pf withdrawals can be made through atm and upi

EPFO अपनी सुविधाओं को बेहतर और आसान बनाने का काम कर रहा है। इसके साथ- साथ EPFO ने अपने सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी कर रहा है। EPFO 3.0 के तहत पीएफ निकालना काफी आसान हो जाएगा। इसके अंतर्गत  ATM और UPI के जरिए पीएफ निकालने की सुविधा...

नेशनल डेस्कः EPFO अपनी सुविधाओं को बेहतर और आसान बनाने का काम कर रहा है। इसके साथ- साथ EPFO ने अपने सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी कर रहा है। EPFO 3.0 के तहत पीएफ निकालना काफी आसान हो जाएगा। इसके अंतर्गत  ATM और UPI के जरिए पीएफ निकालने की सुविधा मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, मई 2026 के अंत तक ATM और UPI आधारित निकासी प्रणाली को लागू किया जा सकता है।

ATM और UPI आधारित निकासी

सूत्रों के अनुसार, मई 2026 के अंत तक ATM और UPI आधारित निकासी प्रणाली को लागू किया जा सकता है। इसका उद्देश्य सेवाओं का पूरी तरह से ऑनलाइन और आसान बनाना है।

ATM और UPI से PF निकासी

इसके अंतर्गत  EPFO एक विशेष कार्ड जारी करेगा जो EPFO सदस्य के पीएफ खाते से जुड़ा होगा। इस कार्ड की मदद से सीधे ATM से पैसे निकाले जा सकते है। इसके साथ-साथ UPI के जरिए मोबाइल से भी पैसे निकालने की सुविधा मिल सकती है।

निकासी की सीमा

जानकारी के अनुसार, सदस्य ATM या UPI के जरिए शुरुआत में अपने PF का 50% हिस्सा निकाल सकते है। हालांकि अंतिम फैसले तक इसमें बदलाव संभव है।

जरूरी शर्तें

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं, जिनका पूरा होना जरुरी है। 

- लाभार्थी के पास सक्रिय UAN (Universal Account Number)  होना चाहिए।
- KYC पूरी होनी चाहिए (बैंक खाता, IFSC और PAN लिंक होना जरूरी)
-  UAN आधार कार्ड के साथ जुड़ा होना चाहिए।

8 करोड़ से अधिक दावों का निपटान

सरकार के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में EPFO ने 8 करोड़ से अधिक दावों का निपटान किया है। जिसमें बड़ी संख्या एडवांस निकासी की रही। 

EPFO 3.0 में अन्य सुविधाएं

नई प्रणाली में कई डिजिटल सुविधाएं शामिल हो सकती हैं, जैसे:

- ऑटोमैटिक क्लेम प्रोसेसिंग
- नौकरी बदलने पर PF का आसान ट्रांसफर
- कागजी प्रक्रिया और दस्तावेजों की जरूरत में कमी

इस योजना के लागू होने पर कर्मचारी डिजिटल तरीके से आपात स्थिति में आसानी से PF के पैसे निकाल सकेंगे। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!