सड़क बनने से पहले ही लोगों ने कर दिया बड़ा खेल, बाल्टी में भर-भर कर ले गए कंक्रीट और सीमेंट

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 03:46 PM

even before the road was built people played a big game taking away concrete a

चोरी की अनेक घटनाएं आप ने सुनी होगी, कहीं पर सरकारी तार, मोबाइल टावर गायब होने की खबर सामने आती रही हैं, लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, वायरल वीडियो में एक सड़क बनने से पहले ही लोग वहां से सीमेंट...

नेशनल डेस्क: चोरी की अनेक घटनाएं आप ने सुनी होगी, कहीं पर सरकारी तार, मोबाइल टावर गायब होने की खबर सामने आती रही हैं, लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, वायरल वीडियो में एक सड़क बनने से पहले ही लोग वहां से सीमेंट निकालकर ले जाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, तो कई यूजर्स मजेदार कमेंट्स करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क निर्माण का काम चल रहा है। सड़क पर ताजा और गीला सीमेंट बिछाया गया होता है। तभी कुछ लोग वहां पहुंच जाते हैं और सड़क के किनारे से सीमेंट निकालना शुरू कर देते हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि लोग अपने साथ बाल्टी, तसला और दूसरे बर्तन लेकर आए थे। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि लोग गीला सीमेंट भर-भरकर अपने बर्तनों में ले जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सड़क पूरी तरह तैयार होने और सीमेंट सूखने से पहले ही लोगों ने उसे खोदकर निकाल लिया हालांकि, वीडियो कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!