Edited By Rohini Oberoi,Updated: 05 Aug, 2026 12:39 PM

भारतीय रेल में वातानुकूलित (AC) श्रेणियों में आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेल मंत्रालय ने एक बार फिर सभी रेलवे मंडलों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि एसी डिब्बों में आरएसी सीट वाले हर यात्री को पूरा...
नई दिल्ली : भारतीय रेल में वातानुकूलित (AC) श्रेणियों में आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेल मंत्रालय ने एक बार फिर सभी रेलवे मंडलों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि एसी डिब्बों में आरएसी सीट वाले हर यात्री को पूरा बेडरोल किट (चादर, तकिया और कंबल) उपलब्ध कराया जाए।
बता दें कि मंत्रालय ने यह कदम देशभर के विभिन्न रेल मंडलों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया है। आरएसी व्यवस्था में एक सीट पर दो यात्रियों को यात्रा की अनुमति दी जाती है। रेल मंत्रालय ने 4 अगस्त को जारी एक पत्र में कहा, आरएसी यात्रियों को बेडरोल किट उपलब्ध नहीं कराए जाने या अपर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराए जाने संबंधी शिकायतें विभिन्न माध्यमों से लगातार प्राप्त हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: YouTube Earn Money: कैसे बनाएं यूट्यूब चैनल? जानिए कितने सब्सक्राइबर और वॉच टाइम के बाद शुरू होगी बंपर कमाई
पत्र में कहा गया है, उपरोक्त के मद्देनजर यह निर्देश दोबारा जारी किया जाता है कि रेलवे बोर्ड के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि एसी चेयर कार को छोड़कर सभी वातानुकूलित (एसी) बोगियों में आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री को उसी प्रकार की पूर्ण बेडरोल किट उपलब्ध कराई जाए जैसी उसी कोच में कंफर्म टिकट पर यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों को दी जाती है।