छत्रपति संभाजीनगर हादसा: संगीता के आखिरी वीडियो से खुली पोल, रिश्तेदारों पर लगा परिवार को तबाह करने का आरोप

Edited By Updated: 24 Aug, 2026 04:41 PM

family lost life maharashtra chhatrapati sambhajinagar sangita chandgude

छत्रपति संभाजीनगर में  ट्रिपल सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आया है। यूट्यूब वीडियो में मृतका संगीता चंदगुडे ने रिश्तेदारों का कच्चा चिट्ठा खोला। 48 साल की संगीता चंदगुडे की मौत के बाद उनके रिकॉर्ड किए गए वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में...

छत्रपति संभाजीनगर:  महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में  ट्रिपल सुसाइड केस में नया मोड़ सामने आया है। यूट्यूब वीडियो में मृतका संगीता चंदगुडे ने रिश्तेदारों का कच्चा चिट्ठा खोला। 48 साल की संगीता चंदगुडे की मौत के बाद उनके रिकॉर्ड किए गए वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके रिश्तेदारों ने उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया, उनके बेटे और पिता के बीच दरार पैदा की और उनकी संपत्ति हड़पने की कोशिश की।

शुक्रवार को वालुज में एक पहाड़ी से गिरने के बाद अपने पति और 18 साल के बेटे के साथ जान गंवाने वाली संगीता ने इस दुखद घटना से एक दिन पहले, वीरवार को YouTube पर एक मिनट का वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि प्यार और त्याग सिर्फ़ उन्हीं लोगों के लिए करना चाहिए जो उनकी कद्र करते हैं।  

संपत्ति हड़पने की कोशिश करने का आरोप
मौत के बाद सामने आए एक और वीडियो में संगीता काफी परेशान दिख रही हैं और कुछ रिश्तेदारों पर परिवार को मानसिक रूप से परेशान करने, उनकी ज़िंदगी बर्बाद करने और संपत्ति हड़पने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिश्तेदारों ने उनके बेटे कुणाल और उसके पिता मुरलीधर चंदगुडे के बीच दरार पैदा कर दी थी जिससे उनका परिवार खुश न रह सकें।

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए आरोप लगाते हुए कहा, "वे कभी बच्चों से प्यार नहीं करते, इसकर बुरा-भला कहते रहते हैं, अपने भाई के परिवार में गलतफहमियां पैदा करते हैं और झगड़े करवाते हैं। वे उन्हें परेशान करते हैं, एक तरह से वे अपने भाई का परिवार तोड़ने की पूरी कोशिश करते हैं। और अगर वे इसे तोड़ नहीं पाते, तो संपत्ति में हिस्सा मांगते हैं।  उन्होंने आगे आरोप लगाया कि ऐसे रिश्तेदार मुश्किल समय में अपने भाइयों का साथ नहीं देते, बल्कि दुख के समय भाई और उसकी पत्नी दोनों को बुरा-भला कहते हैं।  

वीडियो की सच्चाई पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस अब इन वीडियो की सच्चाई पता लगाने में जुटी हुई है। परिवार की दुखद मौत से पहले आईफ़ोन को लेकर झगड़ा हुआ था। ताज़ा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शुरू में इस दुखद घटना की मुख्य वजह कुणाल की नए आईफ़ोन की मांग को लेकर हुए झगड़े को माना है।

वालुज MIDC पुलिस के मुताबिक, कुणाल नया आईफ़ोन चाहता था लेकिन परिवार आर्थिक तंगी से गुज़र रहा था। उसके पिता, 48 वर्षीय मुरलीधर चंदगुडे, ड्राइवर का काम करते थे और परिवार में कमाने वाले अकेले सदस्य थे। मुरलीधर के फ़ोन खरीदने से मना करने पर कुणाल नाराज़ हो गया और शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तिसगांव इलाके में एक पहाड़ी पर चला गया। पुलिस ने बताया कि कुणाल आत्महत्या करने के इरादे से वहां गया था, जिसके बाद उसके माता-पिता उसके पीछे गए और उसे घर लौटने के लिए मनाने की कोशिश की।

तीन घंटे तक चला बचाव अभियान 
आस-पास के स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे जहां फायरफाइटर्स ने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश की, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने कुणाल को चट्टान के किनारे से दूर आने के लिए मनाने की कोशिश की। यह सब कुछ 3 घंटे तक चलता रहा लेकिन होनि को कोई नहीं टाल सका। 

दोपहर करीब 1 बजे, मुरलीधर अपने बेटे को शांत करने और घर लौटने के लिए मनाने की कोशिश में उसके करीब गए। पुलिस ने बताया कि इसके बाद कुणाल पहाड़ी से कूद गया। मुरलीधर ने अपने बेटे को पकड़ने की पूरी कोशिश की लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वे दोनों नीचे गिर गए। संगीता ने अपने पति और बेटे को पहाड़ी से गिरते हुए देखा। पुलिस ने बताया कि कुछ ही पल बाद, वह भी उसी जगह से कूद गई। इस घटना में कुणाल, मुरलीधर और संगीता की मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिए गए और आगे की औपचारिकताओं के लिए भेज दिए गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!