पिता बना हैवान! अपनी ही 2 बेटियों को बनाया हवस का शिकार; पुलिस जांच में खुली खौफनाक सच्चाई

Edited By Updated: 10 May, 2026 12:38 PM

father makes his two daughters victims of his lust

डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस ने एक बढ़ई को अपनी ही 10 और 19 वर्षीय दो बेटियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। स्थानीय नागरिकों की सतर्कता से इस खौफनाक सच्चाई का खुलासा हुआ।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में ठाणे जिले की मानपाड़ा पुलिस ने एक पिता को अपनी दो पुत्रियों का कथित तौर पर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पेशे से बढ़ई है और उसकी चार पुत्रियां हैं। उस पर अपनी 19 साल की और दूसरी 10 साल की नाबालिग का यौन शोषण करने का आरोप है। 

स्थानीय नागरिकों ने सतकर्ता दिखाते हुए पुलिस को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 10 साल की बच्ची के साथ हुए यौन शोषण के बाद सामने आया। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि इसी व्यक्ति ने करीब एक साल पहले अपनी 19 साल की पुत्री के साथ भी यौन दुराचार किया था। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ितों से पूछताछ के बाद अपराधों की खौफनाक सच्चाई सामने आई है। अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या अन्य दो पुत्रियों के साथ भी किसी तरह का दुर्व्यवहार हुआ था। 

डोंबिवली इलाके में भारी आक्रोश
इस पूरे मामले में मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस घटना से डोंबिवली इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है, और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह मामला ठाणे क्षेत्र के नसरापुर से सामने आई इसी तरह की एक और खौफनाक घटना के कुछ ही समय बाद सामने आया है। मानपाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!